June 28, 2024 1:03 PM

विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने कल विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया। ये हैं- एमएसएमई टीम योजना और यशस्विनी अभियान। एमएसएमई टीम योजना का उद्देश्य पांच लाख सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को डिजिटल वाणिज्य के लिए ओपन नेटवर्क की सुविधा उपलब्‍ध कराना है।    यशस्विनी अभियान में महिलाओं के स्‍वामित्‍व वाले अनौपचारिक क्षेत्र के सूक्ष्म उद्यमों को औपचारिक रूप देने के लिए जन जागरूकता, आवश्यक समर्थन और सहायता उपलब्ध कराने पर ध...

June 27, 2024 9:12 PM

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विश्व एमएसएमई दिवस पर दो नई योजनाएं शुरू की

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने नई दिल्ली में विश्व एमएसएमई दिवस पर दो नई योजनाएं शुरू की। एमएसएमई टीम पहल का लक्ष्य डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क के लिए पांच लाख सूक्ष्म और लघु उद्यमों को सुविधा प्रदान करना है। श्री मांझी ने उद्यमी भारत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में समावेशी और केंद्रित प्रयासों के महत्व पर जोर दिया।

June 27, 2024 8:53 PM

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्‍व एमएसएमई दिवस के मौके पर एमएसएमई इकाइयों के बीच ऋण का वितरण शुरू किया

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने विश्‍व एमएसएमई (MSME) दिवस के मौके पर लखनऊ में एमएसएमई (MSME) इकाइयों के बीच 20 हजार करोड रुपये के ऋण का वितरण शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं के लाभार्थियों के बीच टूल-किट भी बाटी। इस मौके पर श्री योगी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि राज्‍य के विभिन्‍न हिस्‍सों में अलग-अलग उत्पादों का उत्‍पाद किया जा रहा है। उन्होंने उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र के बाद एमएसएमई (MSME) ही ...