July 17, 2024 1:15 PM

कल जारी की जाएगी  पुस्तक “विंग्स टू अवर होप्स – खंड-1”,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के पहले वर्ष के 75 महत्वपूर्ण भाषणों को किया गया है संकलित 

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के पहले वर्ष के 75 महत्वपूर्ण भाषणों को संकलित करने वाली पुस्तक "विंग्स टू अवर होप्स - खंड-1" कल नई दिल्ली में जारी की जाएगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस ई-बुक का विमोचन करेंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित यह पुस्‍तक हिंदी और अंग्रेजी में भी उपलब्ध होगी।