September 22, 2024 9:07 PM

वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2024 आज नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में संपन्‍न हो गया

        वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2024 आज नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में संपन्‍न हो गया है। चार दिन तक चले इस खाद्य महोत्‍सव का आरंभ 19 सितम्‍बर को हुआ था। इस आयोजन में 90 देशों, 26 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों, 18 केंद्रीय मंत्रालयों तथा सहयोगी सरकारी निकायों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम खाद्य प्रसंस्‍करण क्षेत्र में नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्थिरता का संगम रहा।