July 10, 2024 1:18 PM
सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दायर मुकदमा अनुचित माना
सर्वोच्च न्यायालय ने आज माना कि कानून के तहत आवश्यक राज्य सरकार की सहमति के बिना चुनाव के बाद की हिंसा के मामलों में कथित तौर पर जांच को आगे बढ़ाने और प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के खिलाफ पश्चिम बंगाल द्वारा दायर मुकदमा उचित नहीं है। न्यायाधीश बीआर गवई की नेतृत्व वाली पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 131 के अंतर्गत वादी द्वारा दायर मूल मुकदमे की स्थिरता पर सवाल उठाते हुए केन्द्र सरकार के तर्क को खारिज कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि यह निष्कर्ष प्रतिवादी द्व...