September 20, 2024 7:03 PM
दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन-क्षेत्र के लिए कौशल की आवश्यकता को प्रोत्साहन देगा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र
सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कहा है कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन-क्षेत्र के लिए कौशल की आवश्यकता को प्रोत्साहन देगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को स्वीकृति दी थी। उन्होंने फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों और दृश्य-श्रव्य तथा मनोरंजन उद्योग के साथ बैठक की। श्री जाजू ने कहा कि यह निर्णय देश में भविष्य की ऑडियो विजुअल गेमिंग कॉमिक्स-एवीजीसी कंपनियों को प्रोत्साहन देने में भी सहायता करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किय...