July 12, 2024 11:32 AM
आने वाले दिनों में अपना संस्थागत संसदीय ढांचा स्थापित कर सकता है ब्रिक्स: व्लादिमीर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि ब्रिक्स आने वाले दिनों में अपना संस्थागत संसदीय ढांचा स्थापित कर सकता है। वह कल रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 10वें संसदीय मंच में भाग ले रहे थे। मंच को संबोधित करते हुए श्री पुतिन ने कहा कि समूह के संसदीय मंच जैसे आयोजन वैश्विक मामलों पर ब्रिक्स के प्रभाव को सुदृढ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स एक साथ काम करके आर्थिक, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग में अपनी क्षमता को बढ़ा सकता है। ब्रिक्स की स्थापना 2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन द्वारा की गई थी...