August 15, 2024 10:20 AM

भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्‍यक्ष पी टी उषा ने भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की याचिका खारिज किए जाने पर निराशा व्‍यक्‍त की

खेल पंचाट न्‍यायालय द्वारा पेरिस ओलिंपिक में महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग की स्‍पर्धा में रजत पदक के लिए भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की याचिका खारिज किए जाने के बाद भारतीय ओलिंपिक संघ अन्‍य कानूनी विकल्‍प तलाश रहा है। इस फैसले के बाद भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्‍यक्ष पी टी उषा ने यूनाइटेड वर्ल्‍ड रेसलिंग और अन्‍तरराष्‍ट्रीय ओलिंपिक समिति के विरूद्ध महिला पहलवान विनेश फोगाट की याचिका खारिज करने संबंधी खेल पंचाट न्‍यायालय के फैसले पर आश्‍चर्य और निराशा व्‍यक्‍त की है। आईओए ने अपने व्‍यक्‍तव्‍य...

August 14, 2024 9:02 AM

पेरिस ओलिम्पिक फाइनल में अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर 16 अगस्‍त को सुनाया जाएगा फैसला

  पेरिस ओलिम्पिक फाइनल में अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर खेलों की मध्‍यस्‍थता अदालत, सी.ए.एस. के अनौपचारिक संभाग ने एक बार फिर अपना फैसला टाल दिया है। अब 16 अगस्‍त को भारतीय समयानुसार रात साढे नौ बजे इस मामले में फैसला सुनाया जाएगा। इससे पहले सी.ए.एस. का फैसला कल रात को घोषित किया जाना था। भारत की महिला कुश्‍ती खिलाडी विनेश फोगाट को पेरिस ओलिंपिक खेलों में अयोग्‍य करार दे दिया गया था क्‍योंकि स्‍वर्ण पदक के लिए खेलने से पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। फोगाट ने ...

August 11, 2024 10:04 AM

पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अयोग्यता के खिलाफ याचिका पर फैसला मंगलवार तक के लिए स्थगित

  पेरिस ओलंपिक में खेल पंचाट न्यायालय ने शीर्ष भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अयोग्यता के खिलाफ याचिका पर अपना फैसला मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। नई समय सीमा के अनुसार, एकमात्र मध्यस्थ डॉ. एनाबेले बेनेट 13 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे फैसला सुनाएंगी। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी एक पक्ष है और भारतीय ओलंपिक संघ प्रभावित पक्ष के रूप में शामिल हो गया है। अपनी अपील में विनेश फोगट ने संयुक्त रजत पदक का अनुरोध किया है, क्योंकि 50 किलोग्राम वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबला ज...

August 8, 2024 11:36 AM

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने की संन्यास की घोषणा

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले में वजन बढ़ने के कारण कल अयोग्य घोषित किये जाने के बाद खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। विनेश फोगाट स्वर्ण पदक के लिए 50 किलोग्राम वर्ग में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले से पहले करीब 100 ग्राम भार अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दी गई थीं।  

August 7, 2024 2:50 PM

पेरिस ओलंपिक-2024: महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती की फाइनल स्पर्धा में अयोग्य घोषित

    पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में महिला पहलवान विनेश फोगाट कुछ ग्राम से अधिक वजन होने के कारण 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती की फाइनल स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने एक वक्तव्य में कहा कि रात में टीम द्वारा किए गए प्रयासों के बावजूद आज सुबह फोगाट का वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था।    इससे पहले विनेश फोगाट ने विश्व की नंबर एक और टोक्यो 2020 की चैम्पियन जापान की पहलवान यू सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।...