August 11, 2024 2:21 PM
विदेश सचिव विक्रम मिस्री अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा पर काठमांडू पहुंचे
विदेश सचिव विक्रम मिस्री अपनी दो दिन की नेपाल की अधिकारिक यात्रा पर काठमांडू पहुंच गए हैं। वह नेपाल की विदेश सचिव सेवा लमसल के आमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर श्री मिस्री का सुश्री लमसल ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के विदेश सचिव नेपाल-भारत संबंध, आपसी हित और सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा श्री मिस्री नेपाल सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ भी अलग-अलग बैठक करेंगे। भारतीय विदेश सचिव की यह नियमित नेपा...