September 18, 2024 7:26 PM

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन 20 सितंबर से नियमित रूप से किया जाएगा

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन 20 सितंबर से नियमित रूप से किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन दोनों ओर से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी आठ घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग तीन घंटे समय की बचत होगी। इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम और विजयनगरम रहेगा।     

August 30, 2024 7:56 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लखनऊ-मेरठ समेत तीन  वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लखनऊ-मेरठ समेत तीन  वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य दो वंदे भारत ट्रेने तमिलनाडु और कर्नाटक में चलेंगी। प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पहली सितम्बर से लखनऊ से मेरठ औऱ तीन सितंबर से मेरठ से लखनऊ के बीच चलेगी। उत्तर रेलवे प्रशासन की तरफ से यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर पूरे हफ्ते चलेगी। वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से दोपहर दो बजकर पैंतालिस मिनट पर रवाना होगी और सवा सात घंटे में रात दस बजे मेरठ पहुंचेगी। लखनऊ से चलने के बाद यह ट्रेन बरेली और...