July 11, 2024 2:14 PM

उत्तराखंड: चमोली जिले में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज भी यातायात अवरुद्ध

उत्तराखंड: चमोली जिले में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज भी यातायात अवरुद्ध   Uttarakhand, Chamoli, Badrinath, उत्तराखंड में जोशीमठ के पास भूस्खलन के कारण चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आज लगातार तीसरे दिन सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध है। हालांकि, एसडीआरएफ के जवान तीर्थयात्रियों को पैदल सुरक्षित सड़क पार कराने में मदद कर रहे हैं । उधर, पाताल गंगा लंगसी टनल और भनेरपानी के पास कल हुए भूस्खलन का मलबा हटा दिया गया है और अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने ...

July 10, 2024 9:04 PM

उत्तराखंड में चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा सीट और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न

उत्तराखंड में चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा सीट और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बद्रीनाथ सीट पर 49 दशमलव 8 प्रतिशत और मंगलौर सीट पर 68 दशमलव दो चार प्रतिशत मतदान हुआ। 

July 10, 2024 8:13 PM

उत्तराखंड में बद्रीनाथ यात्रा आज दूसरे दिन भी बाधित

उत्तराखंड में बद्रीनाथ यात्रा आज दूसरे दिन भी बाधित है। हमारे संवाददाता के अनुसार बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले में दो स्थानों पर भूस्‍खलन के कारण यात्रा रूकी हुई है ।

July 10, 2024 2:01 PM

उत्तराखंड: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन के बाद यातायात अवरुद्ध हुआ

उत्तराखंड में चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाताल गंगा लंगसी सुरंग के पास भारी भूस्खलन के बाद यातायात अवरुद्ध हो गया है। बद्रीनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के लिए कहा गया है।

July 9, 2024 4:23 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य के कुमाउं के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया। 7 और 8 जुलाई को मूसलाधार बारिश के कारण उधमसिंह नगर और चपांवत जिलों के कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। एक हजार चार सौ से अधिक लोगों को  उधम सिंह नगर के सितारगंज और खातीमा तहसील के कुछ स्थानों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं 150 परिवारों के चार सौ लोगों को चंपावत जिले के पूर्णागिरि से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच...

July 8, 2024 2:27 PM

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ

उत्‍तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण जलभराव और घरों में पानी भरने से सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में देर रात भारी बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में जलभराव हुआ, जिसके बाद कई प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर सहित चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ...

July 8, 2024 12:00 PM

उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन से राजमार्ग और स्थानीय सड़कें अवरुद्ध

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण जलभराव और घरों को नुकसान हुआ। इससे कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और पेड़ उखड़ गए। मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से राजमार्ग और स्थानीय सड़कें अवरुद्ध हो गईं। कुमाऊं क्षेत्र में बनबसा, टनकपुर, खटीमा और सितारगंज में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इससे निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तैनाती की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले छह घंटों में बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर और चमोली जिलों मे...

July 4, 2024 9:53 AM

उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान आज से शुरू

उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में आज से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान शुरू हो रहा है। इसके साथ ही राज्य के छह ब्लॉकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान भी शुरू होगा। शनिवार तक सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसके अंतर्गत नीति आयोग द्वारा जिला और ब्लॉक स्तर पर छह अलग-अलग संकेतकों की परिकल्पना की गई है, जिसे पूरा करने के लिए संपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। जिला स्तर पर ये संकेतक स्वास्थ्य और पोषण त...

July 3, 2024 1:58 PM

उत्तराखंड:  भारी बारिश और भूस्खलन के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित,  कुमाऊं क्षेत्र में भी अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया 

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में कल सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। कुमाऊं क्षेत्र में भी अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और भूस्खलन के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ है। 

July 2, 2024 1:50 PM

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने चार जुलाई तक कुमाऊं क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

  उत्तराखंड में मौसम विभाग ने इस महीने की चार तारीख तक कुमाऊं क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आज गढ़वाल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अत्यधिक बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कुमाऊं क्षेत्र के सभी जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।