August 21, 2024 8:12 AM

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में होगा शुरू

उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र राज्‍य के चमोली जिले में स्थित ग्रीष्‍मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में शुरू होगा। सत्र के दौरान सरकार पूरक बजट के साथ कई महत्‍वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है। चमोली जिला प्रशासन ने इस सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सत्र में भागीदारी करने के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सहित सभी मंत्री और विधायक कल गैरसैंण पहुंच चुके हैं। केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विधानसभा सत्र के लिए सरकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार विधानसभा ...

August 11, 2024 2:30 PM

उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बाधित

  उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा के मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेताला और ज्ञानसू के निकट भूस्खलन के बाद यातायात बंद है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, बारकोट के निकट मलबा जमा होने की वजह से बंद है। चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के निकट भूस्खलन के कारण यातायात पर असर पड़ा है। इसके अतिरिक्त तेज वर्षा के कारण हुए भूस्खलन के बाद राज्य में गांवों से जुड़़ने वाले लगभग 100 सड़क मार्गों पर यातायात बंद ह...

August 6, 2024 2:16 PM

उत्तराखंड: आपदा प्रभावित केदारघाटी में राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड में आपदा प्रभावित केदारघाटी में राहत और बचाव कार्य आज छठे दिन भी जारी है और ये अंतिम चरण में है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अब तक 11 हजार 7 सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। आज लगभग 150 स्थानीय लोगों को राष्‍ट्रीय और राज्‍य आपदा मोचन बल की निगरानी में श्री केदारनाथ से भीमबली भेजा गया है। जंगलचट्टी से भी 161 लोगों को चिरबासा पहुंचाया गया। सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से बचाव और राहत कार्यों में ...

August 6, 2024 12:28 PM

उत्तराखंड: क्षतिग्रस्त केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे 1,400 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

उत्तराखंड में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे हुए 1,400 से अधिक लोगों को कल सुरक्षित निकाल लिया गया। केदार घाटी में मौसम साफ होने पर कल हवाई मार्ग से बचाव कार्यों में तेजी आई। भारतीय वायु सेना के चिनुक और एमआई 17 हेलिकॉप्टर की मदद से तीर्थयात्रियों के बचाव में आसानी हुई। यह काम पहले छोटे हेलीकॉप्टर के जरिए किया जा रहा था।   136 तीर्थयात्रियों को वायु सेना और राज्‍य सरकार के हेलीकॉप्टर से निकाला गया, जबकि 509 व्‍यक्तियों को पैदल मार्ग के जरिए केदारनाथ से लिनचोली लाया गया औ...

August 2, 2024 10:17 AM

उत्तराखंड आपदा स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उत्तराखंड आपदा स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय को राज्य में तेज वर्षा और भूस्खलन के बाद की स्थिति से अवगत कराया गया है। भारतीय वायु सेना ने चिनूक और एम.आई.-17 हेलीकॉप्टर राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्‍यमंत्री के अनुरोध पर राज्‍य को पूरी सहायता का आश्वासन दिया है।  

August 2, 2024 10:16 AM

उत्तराखंड :  टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण दो दिन के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा 

उत्तराखंड केउत्तराखंड में वर्षा औरउत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से यात्रा मार्ग पर फंसे दो हजार से अधिक लोगों को निकाल लिया गया है। कल हेलीकॉप्टर के जरिए भीमबली, रामबाडा और लिनचोली से लगभग 425 यात्रियों को बचाया गया। सोनप्रयाग और भीम बली के बीच फंसे 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने मौके ...

August 1, 2024 9:19 AM

उत्तराखंड में तेज वर्षा के कारण विभिन्न घटनाओं में 6 लोगों की मौत हुई

  उत्तराखंड में तेज वर्षा के कारण विभिन्न घटनाओं में छह लोगों की मृत्‍यु हो गई। राज्‍य के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव हो रहा है और प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। टिहरी जिले के भिलंगना खंड में चट्टानें खिसकने से तीन व्यक्तियों और रुड़की में छत गिरने की घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। देहरादून के रायपुर क्षेत्र में वर्षा से जुड़ी घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य उफनते नाले में बह गया। केदारनाथ यात्रा मार्ग के भीमभाली क्षेत्र में 25 मीटर हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त ह...

July 27, 2024 1:14 PM

उत्तराखंड : भारी वर्षा से प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा

  उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है। मूसलाधार वर्षा के कारण राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। इससे गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। वहीं राज्य में कुछ स्थानों पर पेयजल और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज और कल देहरादून और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई है।

July 21, 2024 11:28 AM

मौसम विभाग ने उत्‍तराखण्‍ड में अगले 48 घंटे में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया

    मौसम विभाग ने उत्‍तराखण्‍ड में अगले 48 घंटे में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट और गढवाल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चम्‍पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्‍वर, अल्‍मोडा, पिथौरागढ और पौडी जिलों में कुछ स्‍थानों पर आज और कल के लिए मूसलाधार बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।     राजधानी देहरादून सहित गढवाल के अधिकांश जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए...

July 12, 2024 1:52 PM

उत्तराखंड:  बद्रीनाथ में चमोली जिले के जोशीमठ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया, फिलहाल भारी वाहनों की आवाजाही बंद है

उत्तराखंड में बद्रीनाथ में चमोली जिले के जोशीमठ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, इस मार्ग पर अभी भी भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। 9 जुलाई को भारी भूस्खलन के कारण यह मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।