July 10, 2024 12:48 PM

उत्तर प्रदेश: उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना के संबंध में जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बांगरमऊ के निकट आज सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक दुग्‍ध टैंकर से एक डबल डेकर बस की टक्कर हो जाने से कम से कम 18 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 19 लोग घायल हो गए। यह बस दिल्ली से बिहार के सीतामढ़ी जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई और लोग बस से बाहर जा गिरे। पुलिस और अन्य आपातकालीन कर्मी पीड़ितों को वहां से निकालने के लिए घटनास्‍थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं-0515-297...

July 10, 2024 11:30 AM

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में टैंकर से टकराई डबल डेकर बस, 18 लोगों की मौत और 19 घायल

  उत्तर प्रदेश में आज सुबह उन्नाव जिले के बांगरमऊ के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस के दूध के टैंकर से टकरा जाने से 18 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। यह बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। इस भीषण दुर्घटना में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार कुछ लोग झटके से बस से बाहर जा गिरे। पुलिस और अन्य आपातकालीन कर्मी पीड़ितों को निकालने और घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियो...

July 10, 2024 10:16 AM

उत्तर प्रदेश: बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद

  उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्र पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिलों का दौरा करेंगे। हवाई निरीक्षण करने के बाद उनका बाढ़ पीड़ितों से मिलने और इन इलाकों में चल रहे बचाव और राहत अभियान की समीक्षा करने का भी कार्यक्रम है। 

July 8, 2024 11:20 AM

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश तथा विभिन्न जलाशयों और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को 24 घंटे के अंदर बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है।   

July 3, 2024 10:18 AM

उत्तर प्रदेश: हाथरस जिले में धार्मिक समागम के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 116 हुई, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख 

हाथरस में धार्मिक कार्यक्रम में हुई भगदड़ के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई। गंभीर रूप से घायल 28 लोगों का अलीगढ़, आगरा, एटा और हाथरस के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  यह भगदड़ कल सिकंदराराऊ तहसील के फुलराई गांव में कथा वाचक भोले बाबा के सत्संग में हुई। अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ तब मची जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की एक झलक पाने की कोशिश की। राज्‍य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 72 शवों की पहचान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित...

June 25, 2024 8:23 PM

उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 पास किया

   उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल ने आज उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 पास कर दिया है। इस अध्यादेश के तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सजा के कड़े प्रावधान किए गए हैं। इसमें दो वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 42 अन्य प्रस्ताव भी पारित किये गये।   हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं, बच्चों और आपराधिक तत्वों के मामलों में अग्रिम जमानत न मिलने के प्रस्ताव क...

June 21, 2024 12:03 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आयोजित किये गये कार्यक्रम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा में सेना के जवानों के साथ योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा में स्ट्राइक कोर वन में सेना के जवानों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने गोल्फ ग्राउंड सैन्य अधिकारियों और जवानों के साथ योग किया।    इस मौके पर उन्होंने कहा कि सैनिक भी एक योगी की तरह होते हैं जो हर परिस्थिति का शारीरिक और मानसिक मजबूती से मुकाबला करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि सेना कठिन परिस्थितियों से जिस तरह निपटती है, वह प्रेरणादायक है। &n...

June 20, 2024 9:22 AM

गिद्धों की एशियन किंग प्रजाति के लिए उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में स्थापित किया जाएगा दुनिया का पहला संरक्षण और प्रजनन केंद्र

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में गिद्धों की एशियन किंग प्रजाति के लिए दुनिया का पहला संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित किया जाएगा। केंद्र का नाम जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र है। यह केंद्र लुप्तप्राय प्रजातियों की आबादी में सुधार करेगा जो वर्ष 2007 से अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की लुप्तप्राय सूची में दर्ज हैं।   एशियन किंग गिद्ध आवासों के नष्ट होने और घरेलू पशुओं में डायक्लोफेनाक दवा के अत्यधिक उपयोग के कारण खतरे में हैं। यह दवा गिद्धों के लिए जहरीली होती है। केंद्र का लक्ष्य गिद्धों के अच्...

June 16, 2024 1:59 PM

आज मनाया जा रहा है गंगा दशहरा, उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

गंगा दशहरा के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में लोग आज तड़के ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। लोग सवेरे से ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। गंगा दशहरा को देखते हुए उत्तर प्रदेश में विशेष प्रबंध किए गए। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान सुरक्षा...

June 14, 2024 7:54 AM

कुवैत आग दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की मौत, विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क बनाए हुए है राज्य सरकार

  कुवैत में आग लगने की त्रासदीपूर्ण घटना में उत्तर प्रदेश के भी तीन लोगों की जान गई है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मामले में विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क बनाए हुए है। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्‍त ने बताया है कि वाराणसी के प्रवीण माधव सिंह और गोरखपुर के जयराम गुप्ता तथा अंगद गुप्ता की कुवैत के मंगफ शहर में हुए हादसे में मौत हो गई। उन्‍होंने कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास ने बताया है कि इस हादसे में घायल हुए सभी लोग खतरे से बाहर हैं।