May 7, 2024 7:29 PM

लोकसभा चुनाव: पांचवे चरण में  उत्तर प्रदेश के इन सीटों पर होगा चुनाव

पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीट शामिल है, जहां बीस मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिये प्रदेश की चौदह सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि कल समाप्त हो गई। आज नामांकन पत्रों की जांच हुई। नौ मई तक नाम वापस लिए जा सकेगें और पच्चीस मई को यहां मतदान होगा।  छठे चरण में  प्रदेश की सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियांगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगं...

May 7, 2024 7:22 PM

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए नाम वापसी और छठे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त 

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए नाम वापसी और छठे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त हो गयी है। चौदह लोकसभा सीटों पर होने वाले पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिये विभिन्न दलों से कुल 296 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिसमें 149 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गये हैं।

May 7, 2024 7:20 PM

पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली

पूर्वांचल के कई जिलों में आज दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाने के साथ ही पुरूवा हवा चलने लगी और थोडी ही देर में बारिश भी शुरू हो गयी। कुछ जिलों मे ओले पड़ने की भी सूचना है। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया लेकिन धूप की तपिश कम हो गयी। पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर सहित कई जिलों में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच आज हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक धूप में नरमी बने रहने की उम्मीद ह...

May 7, 2024 7:12 PM

विमानन सेवा प्रदाता कंपनी अकासा एयर 29 मई से गोरखपुर से दिल्ली और गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू करेगी

गोरखपुर से दिल्ली और बेंगलुरु की हवाई यात्रा अब काफी सुगम हो जाएगी। विमानन सेवा प्रदाता कंपनी अकासा एयर 29 मई से गोरखपुर से दिल्ली और गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इण्डिया से विमान के उड़ान के कार्यक्रम को मंजूरी मिल गयी है और टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गयी है।

May 7, 2024 7:03 PM

उत्तर प्रदेश में तीन चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी

उत्तर प्रदेश में तीन चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों और वरिष्ठ नेताओं की ओर से जनसभाएं, रैली, रोड-शो, की संख्या  बढ़ा दी गयी है। आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौथे चरण के तहत आने वाली सीतापुर और मिश्रिख लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष मे दोनों ही जगह पर जनसभाएं की। इस दौरान श्री योगी ने कहा कि सनातन संस्कृति को भला-बुरा कहना, देश की सत्ता, प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्...

April 8, 2024 8:04 PM

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिजनौर के धामपुर में जनसभा को संबोधित किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज नगीना लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी ओम कुमार और बिजनौर से पार्टी प्रत्याशी चंदन चौहान के समर्थन में बिजनौर के धामपुर में जनसभा को संबोधित किया। श्री नड्डा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो काम हुआ है, उसी को लेकर आज हम जनता के बीच है। उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी-योगी ने मिलकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है।  मेरठ, हापुड़ लो...

April 8, 2024 7:14 PM

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल धाम में आज मध्यरात्रि से चैत्र नवरात्र मेला प्रारम्भ हो जायेगा

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल धाम में आज मध्यरात्रि से चैत्र नवरात्र मेला प्रारम्भ हो जायेगा। मेले को सुरक्षा की दृष्टि से 10 जोन और 21 सेक्टरों मे विभाजित कर जोनल मजिस्ट्रेटों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई हैं। उत्तर मध्य रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये विंध्याचल स्टेशन पर एक दर्जन से भी अधिक ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था की है। परिवहन विभाग प्रदेश के विभिन्न जिलों को विंध्याचल से जोड़ने के लिये दो सौ के करीब अतरिक्त बसें चला रहा है। माता विंध्यवासिनी मंदिर की सुरक्षा के लि...

April 5, 2024 9:29 PM

बलरामपुर में 09 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राजकीय मेले का आयोजन किया जायेगा

बलरामपुर में नौ अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राजकीय मेले का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। बलरामपुर के तुलसीपुर नगर में स्थित देवीपाटन शक्ति पीठ पर 09 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि पर लगने वाले राजकीय मेले को सकुशल,शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु पूरी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। तैयारी बैठक महंत देवीपाटन मंदिर मिथलेश नाथ योगी की अध्यक्षता में की गई है।बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्थ...

April 5, 2024 9:25 PM

पाक रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज प्रदेश भर की मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई

पाक रमजान के आखिरी जुमे पर आज अलविदा की नमाज प्रदेश भर की मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एटा शहर की जामा मस्जिद में सैकड़ों की तादाद में जुटे नमाज़ियों ने अमन चैन की दुआ मांगी। बदायूं, रायबरेली, अमरोहा, पीलीभीत,  गोरखपुर, लखनऊ,  अयोध्या, जौनपुर समेत मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद पर अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसके साथ ही गोरखपुर और अयोध्या में भी आज अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हुई।

April 5, 2024 9:13 PM

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बयान जारी कर कहा, समाजवादी पार्टी में लोकतंत्र है 

 समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आज बयान जारी कर कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ प्रत्याशियों के परिवर्तन का अर्थ है कि समाजवादी पार्टी में लोकतंत्र है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की आवाज को सम्मान देती है, जबकि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व असहमति।