June 14, 2024 9:12 PM

UP: प्रदेशवासियों को गर्मी और लू से राहत के लिये अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा

प्रदेशवासियों को गर्मी और लू से राहत के लिये अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा। कानपुर के चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय के मौसम विभाग के डॉ0 सुनील पांडेय के अनुसार, उत्तर पश्चिमी थार मरुस्थल राजस्थान से गर्म हवाओं के आने से अभी पूरे हफ्ते लू की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि कानपुर मंडल सहित पूरे प्रदेश में तापमान 42 से 44 डिग्री तक बना रहेगा।

May 10, 2024 9:01 PM

अक्षय तृतीया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी

आज अक्षय तृतीया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उधर, अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर रामलला को विभिन्न प्रकार के एक हजार फलों का भोग लगाया गया। रामलला का  श्रृंगार भी बहुत ही आकर्षक ढंग से किया गया। वहीं मथुरा समेत समूचे बृज मण्डल के प्रमुख मंदिरों में अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में भक्त दर्...

May 7, 2024 8:34 PM

छत्तीसगढ़ के 7 संसदीय क्षेत्रों में मतदान को लेकर युवा, महिला और बुजुर्ग सहित सभी वर्गों के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया

छत्तीसगढ़ के 7 संसदीय क्षेत्रों में मतदान को लेकर युवा, महिला और बुजुर्ग सहित सभी वर्गों के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही अधिकांश मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की भीड़ रही और वे तेज धूप तथा गर्मी की परवाह न करते हुए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए छाया और पेयजल के अलावा नींबू पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी। साथ ही मतदाताओं के बैठने के लिए बैंच और कुर्सियां भी रखी गई थीं। वहीं, मतदान दलों को मेडिकल किट उप...

May 7, 2024 8:21 PM

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर कुल 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर कुल 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन कल तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिये। इसी प्रकार लखनऊ पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन कल दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिये। इसके बाद लखनऊ पूर्व विधानसभा उपचुनाव में अब चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। पांचवें चरण की 14 संसदीय सीटों- मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और ...

May 7, 2024 8:18 PM

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन कुशीनगर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी वर्तमान सांसद विजय कुमार दुबे ने आज अपना पर्चा दाखिल किया। मिर्जापुर में अपना दल कमेरावादी प्रत्याशी दौलत सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र जमा किया और 32 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इसके अलावा मऊ की घोसी लोकसभा सीट के लिये सात और महराजगंज संसदीय सीट के लिये छह नामांकन पत्र खरीदे गये। वाराणसी संसदीय सीट पर आज दो प्रत्याशियों ने नामांकन किय...

May 7, 2024 8:15 PM

छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों के लिए दाखिल कुल 296 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई

छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों के लिए दाखिल कुल 296 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की आज जांच की गई। नामांकन के अंतिम दिन कल 123 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं बलरामपुर जनपद की गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिये कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान लालगंज लोकसभा सीट पर चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र आज निरस्त किये गये। वहीं इस सीट पर सात प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाये गये हैं। उधर, आजमगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ, सपा प्रत्याशी धर्मे...

May 7, 2024 8:13 PM

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर आज मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों- सम्भल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली पर आज मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। दस लोकसभा सीटों के 20 हजार 415 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि शाम पांच बजे तक 55 दशमलव एक तीन प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक सबसे अधिक संभल में 61 प्रतिशत के करीब मतदान और सबसे कम आगरा में 51 प्रतिशत के ...

May 7, 2024 8:10 PM

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुशीनगर, महाराजगंज और गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की बारिश भी कुछ जगहों पर हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।

May 7, 2024 8:09 PM

लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के लिये चुनाव प्रचार तेज, भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिश्रिख, सीतापुर और बहराइच में जनसभा की

लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के लिये चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आज मिश्रिख, सीतापुर और बहराइच में जनसभा की। श्री योगी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दुनिया ने बदले हुए भारत की तस्वीर देखी है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में केंद्र सरकार ने बिना भेदभाव सभी का जीवन बेहतर करने का काम किया है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए श्री योगी ने कहा कि आज भारत बदल गया है और इसका श्रेय...

May 7, 2024 8:06 PM

अपना दल एस ने आज दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

अपना दल एस ने आज दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं रॉबर्ट्सगंज सीट से विधायक रिंकी कोल को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि अपना दल-एस को भाजपा के साथ गठबंधन में दो लोकसभा सीटें मिली हैं।