September 2, 2024 8:32 PM

गोरखपुर से बलिया के बीच आज से यूपी रोडवेज की नई बस सेवा का शुभारंभ

गोरखपुर से बलिया के बीच आज से यूपी रोडवेज की नई बस सेवा का शुभारंभ हो गया। गोरखपुर के राप्ती नगर डिपो से बलिया के लिए आज सुबह 6 बजे, 7 और 8 बजे से कुल तीन बस चलाई गई। इसके साथ ही बलिया से वापसी दोपहर 2 बजे के बाद सभी बसों ने बारी बारी से की। गोरखपुर से सीधे बलिया के लिए बस मिलने पर यात्रियों में काफी खुशी का माहौल देखा गया।

September 2, 2024 8:19 PM

सोमवती अमावस्या पर गंगा समेत अन्य नदियों में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

सोमवती अमावस्या पर आज गंगा समेत अन्य नदियों में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। चित्रकूट में सोमवती अमावस्या मेले में लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र मंदाकिनी नदी में स्नान कर कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा की। वाराणसी, अयोध्या, कानपुर नगर और अमरोहा समेत अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर दान पुण्य किया। प्रयागराज में लाखों की संख्या में भक्तों ने गंगा नदी में डुबकी लगाई।    हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि,आज सोमवती अमावस्या पर पवित्र त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं ने आ...

September 2, 2024 8:14 PM

लखनऊ: के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फुटबॉल क्लब मोहन बागान सुपर जायंट और ईस्ट बंगाल एफसी के बीच मुकाबला खेला जा रहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आज लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में देश के मशहूर फुटबॉल क्लब मोहन बागान सुपर जायंट और ईस्ट बंगाल एफसी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच लखनऊ में पहली बार मैच हो रहा है। ऐसे में इस बड़े मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। यह प्रमोशनल मैच अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ और क्रीड़ा भारती के सहयोग से आयोजित किया गया है।   इस अवसर का लाभ उठाते हुए, एआईएफएफ ने भारत...

August 30, 2024 7:58 PM

बहराइच में भेड़िये की धरपकड़ के लिए वन विभाग का ऑपरेशन जारी

बहराइच में भेड़िये की धरपकड़ के लिए वन विभाग का ऑपरेशन जारी है। ग्रामीणों को भेड़िये के आतंक से बचाने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। डीएफओ अजित सिंह ने बताया कि खूंखार भेड़िये को पकड़ने के लिए 22 टीमों द्वारा 75 किमी. के दायरे में कॉम्बिंग की जा रही है। टीम की ओर से ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। उन्हें रात में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है और अतिआवश्यक काम पड़ने पर झुंड में निकलने के निर्देश दिये गये हैं। बता दें कि आदमखोर भेड़िये के आतंक से लगभग 35 से अधिक गांवों के ग्रामीण प्रभ...

August 30, 2024 7:56 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लखनऊ-मेरठ समेत तीन  वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लखनऊ-मेरठ समेत तीन  वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य दो वंदे भारत ट्रेने तमिलनाडु और कर्नाटक में चलेंगी। प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पहली सितम्बर से लखनऊ से मेरठ औऱ तीन सितंबर से मेरठ से लखनऊ के बीच चलेगी। उत्तर रेलवे प्रशासन की तरफ से यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर पूरे हफ्ते चलेगी। वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से दोपहर दो बजकर पैंतालिस मिनट पर रवाना होगी और सवा सात घंटे में रात दस बजे मेरठ पहुंचेगी। लखनऊ से चलने के बाद यह ट्रेन बरेली और...

August 26, 2024 8:40 PM

यूनीफाइड पेंशन स्कीम: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक सचिन्द्र मोहन शर्मा ने इस योजना को कर्मचारियों के हित में बताया

केन्द्र सरकार की यूनीफाइड पेंशन स्कीम-यूपीएस आगामी एक अप्रैल 2025 से लागू हो जायेगी। इस क्रम में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक सचिन्द्र मोहन शर्मा ने इस योजना को कर्मचारियों के हित में बताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पास न्यू पेंशन स्कीम या यूनीफाइड पेंशन स्कीम में से किसी एक को चुनने का विकल्प है, लेकिन यूपीएस निश्चित पेंशन की गारंटी देती है। इस स्कीम से 23 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। अभी सारे कर्मचारी एनपीएस में है जो 2004 के बाद जिन्होंने ज्वाइन किया है तो एक उन...

August 24, 2024 9:27 AM

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कई अहम फैसले लिये गये

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कई अहम फैसले लिये गये हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर के प्रथम तल का निर्माण 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके बाद द्वितीय तल और शिखर का निर्माण समय से पूरा करने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि द्वितीय तल के गर्भ गृह को विशेष बनाने के लिए कई प्रस्ताव आए हैं। द्वितीय तल का किस प्रकार गर्भगृह में किस महत्व, किस लक्ष्य, किस संदेश के साथ चीजे वहां की जाये यह विचारणीय है, उनकी इस बात पर विचार चल रहा है। कोई अंतिम निर्ण...

August 24, 2024 9:10 AM

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए : DGP प्रशांत कुमार

परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गये हैं। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा है कि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिये पर्याप्त इंतजाम हैं। प्रदेश में 60 लाख से ज्यादा बच्चे लगभग 10 पालियों में परीक्षा देंगे और प्रदेश के 67 जनपदों में ये परीक्षाएं पांच दिनों में दो-दो पालियों में सम्पन्न होगी। सभी जगह हमारे मजिस्ट्रेट, हमारे पुलिस के अधिकारी लगातार भ्रमणशील है। पूरी परीक्षा एक लम्ब...

August 24, 2024 8:48 AM

UPP Exam: प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिये लिखित परीक्षा कल से हुई शुरू

UP: प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिये लिखित परीक्षा कल से शुरू हो गई। परीक्षा के लिये 67 जिलों में कुल एक हजार एक सौ चौहत्तर परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। यह परीक्षा आज और कल भी होगी। इसके अलावा 30 एवं 31 अगस्त को यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दो पालियों में हो रही है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए दूसरे प्रदेशों के अभ्यर्थी भी आ रहे हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिये रोडवेज के बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। वही...

June 14, 2024 9:21 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए मजबूत कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए मजबूत कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी 16 जून को गंगा दशहरा, 17 जून को बकरीद, 18 जून को ज्येष्ठ माह का मंगल का पर्व है और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन है। वहीं जुलाई में मोहर्रम और कावड़ यात्रा जैसे कार्यक्रम होने हैं। ऐसे में शासन प्रशासन को अनवरत एक्टिव मोड में रहने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों म...