September 4, 2024 7:53 PM
UP: राज्य कर्मचारियों को मानव सम्पदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने के लिये एक महीने का और समय दिया गया
उत्तर प्रदेश: राज्य कर्मचारियों को मानव सम्पदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने के लिये एक महीने का और समय दिया गया है। पहले 31 अगस्त तक यह मोहलत दी गई थी और ब्यौरा न देने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने की बात कही गई थी। इस अवधि तक लगभग दो लाख 44 हजार कर्मचारियों ने ब्यौरा नहीं दिया था। कर्मचारियों की मांग पर एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है।