September 14, 2024 8:55 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में समरस समाज के निर्माण में नाथ पंथ का अवदान विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में समरस समाज के निर्माण में नाथ पंथ का अवदान विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नाथ पंथ के इतिहास पर डॉ. पद्मजा सिंह की किताब का किया लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथ पंथ की परंपरा ने जाति, मत, मजहब और भाषा का कभी अनादर नहीं किया और सब को जोड़ने व सम्मान देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी भाषा स्वयं की नहीं है, तो वह हमारी प्रगति को बाधित करेगी।

September 14, 2024 8:46 PM

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आजीविका समागम के अंतिम सत्र को वर्चुअली संबोधित किया

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज वाराणसी में चल रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आजीविका समागम के अंतिम सत्र को वर्चुअली संबोधित किया। इस मौके पर श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए आजीविका के लिए आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के समूह की दीदियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों के उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए ताकि वे 20...

September 14, 2024 8:44 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार और लिपिक संवर्ग के सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार और लिपिक संवर्ग के सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। लखनऊ स्थित आवास पर कल एक उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग के कामकाज और उपलब्ध मानव संसाधन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और राजस्व परिषद में काम के बदलते स्वरूप और अधिकता को देखते हुए कुशल युवाओं की तैनाती की जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों से लेकर नामांकन, पैमाइश,...

September 14, 2024 8:42 PM

गौतमबुद्धनगर में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होगा

गौतमबुद्धनगर में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश के पारंपरिक उद्यमियों के लिए वैश्विक महाकुंभ साबित होगा। इस क्रम में वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, झांसी मंडलों के 270 से अधिक स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों के उद्यमियों ने विभिन्न श्रेणियों में अब तक रजिस्ट्रेशन करा लिया है। आने वाले दिनों में इस प्रक्रिया में और तेजी आएगी। उद्योग विभाग के  संयुक्त आयुक्त उमेश सिंह ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में वाराणसी मंडल के 4 जिलों वाराणसी ,चंदौली जौनपुर और...

September 14, 2024 8:32 PM

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2024-25 के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन करने अंतिम तिथि में संशोधन किया

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2024-25 के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन करने अंतिम तिथि में संशोधन किया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 20 सितम्बर 2024 हो गई है। 25 सितम्बर की रात बारह बजे तक ऑनलाइन शैक्षिक विवरण अपलोड किये जा सकते हैं। 26 से 30 सितम्बर तक विवरण की जांच की जायेगी। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर एक से पांच अक्टूबर तक संशोधन किया जा सकेगा। परिषद ने कक्षा नौवीं और ग्यार...

September 14, 2024 8:35 PM

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 8 हज़ार 113 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 8 हज़ार 113 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आज 14 सितंबर 2024 से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 36 वर्ष तक है। आवेदक का स्नातक होना आवश्यक है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 है।

September 14, 2024 7:55 PM

हिंदी दिवस: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी दिवस की बधाई दी

आज हिंदी दिवस है। वर्ष उन्नीस सौ उनचास में आज ही के दिन भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देश की औपचारिक भाषा का दर्जा दिया था। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग अलग कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी दिवस की बधाई दी है। लखनऊ स्थित हिंदी संस्थान में आज एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पीलीभीत में आयोजित गोष्ठी में हिन्दी को वैज्ञानिक भाषा बताया गया। मथुरा में काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। अमरोहा में आज विश्व हिंदी मंच के हिन्दी महोत्सव में केरल के...

September 14, 2024 7:48 PM

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में गंगा, यमुना और शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में गंगा, यमुना, घाघरा और शारदा नदी अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई हैं। वहीं फर्रुखाबाद में गंगा नदी, लखीमपुर में शारदा और बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निषान से महज आधा मीटर नीचे है। इसके अलावा बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने से अमरोहा में गंगा नदी उफान पर है। अमरोहा में आज कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित रहा। प्रदेश के 11 जनपदों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है। उधर...

September 14, 2024 7:42 PM

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दीवानी, आपराधिक और राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। मऊ में लोक अदालत में चौवालीस हजार चौरासी, जौनपुर में सैंतीस हजार दो सौ इक्यावन और सुल्तानपुर में चौवालीस हजार आठ मामलों का निस्तारण किया गया।  

September 4, 2024 7:58 PM

पहले संयुक्त कमांडर सम्मेलन का आज लखनऊ में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने उद्घाटन किया

देश की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पहले संयुक्त कमांडर सम्मेलन-जेसीसी का आज लखनऊ में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी भी मौजूद रहे। सम्मेलन में तीनों सेनाओं के अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भी भाग लिया। देश में मौजूद सुरक्षा स्थिति और सशस्त्र बलों की रक्षा तैयारी की समीक्षा करते हुए सीडीएस ने...