September 20, 2024 8:57 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा– ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ आजीवन भारतीयता के मूल्यों और आर्दशों के लिए लड़ते रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ आजीवन भारतीयता के मूल्यों और आर्दशों के लिए लड़ते रहे। उनके विचारों और कृतित्वों से हमें आज भी निरतंर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री आज गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर मे आयोजित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।    

September 20, 2024 8:13 PM

पीएम विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में यूपी में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये

पीएम विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। अयोध्या, सोनभद्र, कौशाम्बी, बागपत और कानपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री इन कार्यक्रमों में शामिल हुए। अयोध्या में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कानपुर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सोनभद्र में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कौशाम्बी में राकेश सचान शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को सुना गया और पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रम...

September 20, 2024 8:13 PM

समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग पर एक और एफआइआर दर्ज

समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग पर एक और एफआइआर दर्ज हुई है। कल मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण के दौरान जाहिद बेग और उनके समर्थकों पर पुलिस कर्मी से मारपीट के आरोप में ज्ञानपुर कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर आत्म समर्पण के बाद विधायक को प्रयागराज के नैनी जेल और उनके बेटे को जिला जेल वाराणसी भेजा गया है। नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या मामले मे विधायक ने कल न्यायालय में आत्म समर्पण किया था। दो दिन पहले सह अभियुक्त के तौर पर विधायक के बेटे को पुलिस ने न्यायालय में...

September 18, 2024 8:41 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में 757 करोड़ रुपये की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद में सात सौ सत्तावन करोड़ रुपये की एक सौ ग्यारह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दस हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र, छह हजार युवाओं को टैबलेट, स्मार्टफोन और 632 लाभार्थियों को 357 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का युवा आज डिजिटल माध्यम से दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कर रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान 10 जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है, ताकि युवाओं के सपनों को...

September 18, 2024 8:41 PM

उत्तर प्रदेश में फलों और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने 73 जनपदों में हाईटेक नर्सरी बनाने का निर्णय लिया

उत्तर प्रदेश में फलों और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने 73 जनपदों में हाईटेक नर्सरी बनाने का निर्णय लिया है। इस अनूठी पहल से न केवल सब्जियों और फलों की उपज बढ़ेगी बल्कि उनकी गुणवत्ता में भी सुधार होगा। जानकारी के अनुसार ये नर्सरी मनरेगा की मदद से बनेगी। अब तक 36 पौधशालाएं तैयार हो चुकी हैं। शीघ्र ही 16 नर्सरी पर कार्य प्रारंभ होगा। इन हाईटेक नर्सरी में पौधे को नियंत्रित तापमान और नमी में तैयार किया जाता है। लिहाजा ये पौधे निरोग होते हैं। गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

September 18, 2024 8:30 PM

सीबीएसई की वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों का पंजीकरण आज से शुरू

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई की वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों का पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। सीबीएसई की अधिसूचना के अनुसार पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अक्‍टूबर है। सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय cbse.gov.in पर अपने छात्रों का पंजीकरण करवा सकते है।

September 18, 2024 8:17 PM

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनपीएस-वात्सल्य योजना का शुभारम्भ किया

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज एनपीएस-वात्सल्य योजना का शुभारम्भ किया। प्रदेश के छह जनपदों समेत 75 स्थानों पर इस योजना के शुभारम्भ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत अयोध्या, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, देवरिया और संभल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को योजना से जोड़ा गया। इस मौके पर लखनऊ में बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने पांच बच्चों को प्रैन कार्ड दिये। अयोध्या के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रैन कार्ड हासिल करने वाले बच...

September 18, 2024 8:09 PM

पहाड़ों पर हो रही बारिश और बांधों से लगातार नदियों में पानी छोड़े जाने की वजह से प्रदेश के कई ज़िले प्रभावित

पहाड़ों पर हो रही बारिश और बांधों से लगातार नदियों में पानी छोड़े जाने की वजह से प्रदेश के 24 जनपदों में रहने वाले साढ़े पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। गंगा नदी बदायूं, फर्रूखाबाद, गाजीपुर और बलिया, घाघरा नदी बाराबंकी, अयोध्या और तुर्तीपार में खतरे के निशान को पार कर गई है। वहीं गंगा नदी कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में खतरे के निशान से महज आधा मीटर नीचे है। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण वाराणसी, प्रयागराज में नाव के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।

September 18, 2024 7:57 PM

बहराइच में भेड़ियों के झुंड का आखिरी भेड़िया वन विभाग के ड्रोन कैमरे में कैद हुआ

बहराइच में भेड़ियों के झुंड का आखिरी भेड़िया कल रात वन विभाग के ड्रोन कैमरे में कैद हुआ। ड्रोन में आई भेड़िये की तस्वीरों के आधार पर वन विभाग की टीमों के साथ ग्रामीणों ने योजना बनाकर उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह जाल बिछाया है। बहराइच में अब तक पांच आदमखोर भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आखिरी भेड़िया को पकड़ने के प्रयास तेज करते हुए वन कर्मियों को लगाया गया है। जल्द ही इलाके को भेड़िया मुक्त कर दिया जाएगा।

September 18, 2024 7:48 PM

यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार 244 पदों पर भर्ती के लिये पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड 19 सितंबर तक आपत्तियां लेने के बाद विशेषज्ञों से उनका निस्तारण करायेगा

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60 हजार 244 पदों पर भर्ती के लिये लिखित परीक्षा के बाद पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड 19 सितंबर तक आपत्तियां लेने के बाद विशेषज्ञों से उनका निस्तारण करायेगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इस माह के अंत तक बोर्ड कट ऑफ सूची जारी कर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया शुरू करायेगा। अभ्यर्थियों ने अपनी आपत्तियों में अब तक कुछ प्रश्नों के उत्तर के दो विकल्प सही होने, एक प्रश्न पत्र में विषय विशेष के अधिक प्रश्न होने समेत अ...