September 22, 2024 6:53 PM

कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटना के आरोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया

कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटना के आरोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने कल फैक्ट्री के तीन निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कानपुर देहात पुलिस के अनुसार गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में कल शार्ट सर्किट से आग लग गई और वहां रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट से फैक्ट्री की छत भी गिर गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य किया। दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही दब कर मृत्यु हो गई थी, जबकि तीन लोगों ने इलाज...

September 22, 2024 7:55 PM

उत्तर प्रदेश: नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जिले में आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस स्वच्छ भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं, बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना भी शामिल थी। श्री शर्मा ने लोगों से गंदगी के प्रति सजग रहने और देश को साफ-सुथरा और विकसित बनाने का आह्वान किया।    

September 20, 2024 9:34 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न जिलों से आये लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याए सुनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न जिलों से आये करीब तीन सौ लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याए सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समय से निस्तारण प्रदेश सरकार की विशेष प्राथमिकता में है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने वालों को भू माफिया के रूप मे चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। जमीन संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस तरह के विवादों का स...

September 20, 2024 9:16 PM

दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का अयोध्या के आईटीआई में भी सजीव प्रसारण हुआ

दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का अयोध्या के आईटीआई में भी सजीव प्रसारण हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक ही लक्ष्य है, गरीबों को अमीर बनाना। प्रधानमंत्री जी का एक ही लक्ष्य है, जब तक गरीब अमीर नही बनेगा तब तक भारत दुनिया में नम्बर एक नही बनेगा। जैसे उनका लक्ष्य गरीब को अमीर बनाना है और उनके जीवन को खुशहाल बनाना है।

September 20, 2024 9:07 PM

वाराणसी और प्रयागराज में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिये वाटर लेजर शो का आयोजन किया जायेगा

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर ने बताया कि वाराणसी और प्रयागराज में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिये वाटर लेजर शो का आयोजन किया जायेगा। प्रयागराज में यमुना बोट क्लब के पास और काशी में वाराणसी घाट पर वाटर लेजर शो के लिये वाटर लेजर शो सिस्टम लगाये जायेंगे। पर्यटक इससे गंगा, यमुना की लहरों के साथ विजुअल एवं साउंड इफेक्ट का आनंद ले सकेंगे। प्रयागराज में पर्यटक यमुना के दर्शन के साथ महाकुंभ के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे। जिन स्थानों पर वाटर लेजर शो की व्यवस्था की जा रही...

September 20, 2024 9:05 PM

आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश विवेक चौधरी और न्यायाधीश फैज आलम की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। गायत्री प्रजापति ने इस मामले में सत्र न्यायालय से उम्रकैद की सजा सुनाये जाने के बाद इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। साथ ही जमानत पर रिहा किये जाने के लिये अर्जी भी दाखिल की थी। कोर्ट ने 10 सितम्बर को सुनवाई पूरी होने के बाद आज यह फैसला सुनाया।

September 20, 2024 9:02 PM

UP: प्रदेश भर में एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 अक्टूबर से दस्तक अभियान चलाया जायेगा

प्रदेश भर में एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 अक्टूबर से दस्तक अभियान चलाया जायेगा। यह दोनों अभियान 31 अक्टूबर तक चलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सहित 11 अन्य विभाग आपसी समन्वय से इस अभियान को संचालित करेंगे।  

September 20, 2024 8:58 PM

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल अयोध्या में डॉ0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई

राज्यपाल और कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल आज अयोध्या में डॉ0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को 115 स्वर्ण पदक और दो लाख से अधिक उपाधियों को डिजी लॉकर में अपलोड किया। इसके साथ ही बहराइच से आई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के लिये खिलौने और शिक्षा से संबंधित किट वितरित किये। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने युवाओं को स्वरोजगार के लिये प्रेरित किया।  

September 20, 2024 8:57 PM

मथुरा के वृंदावन रोड और आझई स्टेशनों के बीच हुई रेल दुर्घटना के बाद से मथुरा और दिल्ली के बीच रेल यातायात अभी भी प्रभावित

मथुरा के वृंदावन रोड और आझई स्टेशनों के बीच हुई रेल दुर्घटना के बाद से मथुरा और दिल्ली के बीच रेल यातायात अभी भी प्रभावित है। रेल ट्रैक को सुधारने का काम युद्धस्तर पर जारी है। मरम्मत का काम कल पूरा होने की उम्मीद है। हादसे की वजह से आगरा-दिल्ली रेल मार्ग पर 12 ट्रेनें रद्द हैं, जबकि 70 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। दिल्ली आगरा रेल मार्ग पर केवल एक लाइन पर काम चल रहा है। बुधवार रात मथुरा जंक्शन के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 4 में से 3 लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे 500 मीटर लंबा ...

September 20, 2024 8:55 PM

UP: प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित करीब 26 जनपदों में प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के साथ ही राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा

प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित करीब 26 जनपदों में प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के साथ ही राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में संतकबीर नगर जिले की धनघटा तहसील क्षेत्र पहुंची प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री वितरित की। औद्योगिक विकास मंत्री, नंदीगोपाल गुप्ता नन्दी ने मिर्ज़ापुर के ग्राम हरसिंहपुर पहुंच कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण और बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी...