August 18, 2024 4:17 PM

उत्‍तर प्रदेश में आज बुलंदशहर जिले में एक पिकअप वाहन तथा एक बस के बीच हुई टक्‍कर में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई और 37 लोग घायल  

  उत्‍तर प्रदेश में आज बुलंदशहर जिले में एक पिकअप वाहन तथा एक बस के बीच हुई टक्‍कर में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई और 37 लोग घायल       उत्‍तर प्रदेश में आज बुलंदशहर जिले के सलेमपुर पुलिस स्‍टेशन क्षेत्र में एक पिकअप वाहन तथा एक बस के बीच हुई टक्‍कर में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई और 37 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।     हमारे संवाददाता ने बताया कि इस दुर्घटना का संज्ञा...

August 13, 2024 2:17 PM

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अगले चार-पांच दिन में हरियाणा, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू, कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

August 11, 2024 11:01 AM

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज से तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत आज से राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है। पार्टी ने बताया कि तिरंगा यात्रा मंगलवार को संपन्न होगी और देशभक्ति का संदेश फैलाते हुए राज्य के विभिन्न शहरों, गांवों, गलियों और मोहल्लों से गुजरेगी। तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, राज्य, क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ...

August 9, 2024 2:03 PM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया काकोरी ट्रेन एक्‍शन शताब्दी उत्‍सव का उद्घाटन 

    उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्‍शन शताब्दी उत्‍सव का उद्घाटन किया। यह उत्‍सव पूरे वर्ष मनाया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य स्‍वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और काकोरी की वीर गाथा के माध्यम से वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। काकोरी ट्रेन एक्‍शन शताब्दी महोत्सव के हिस्से के रूप में योगी...

August 4, 2024 1:18 PM

उत्तर प्रदेश: इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत और 35 घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कल रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से एक बस के गिरने से सात लोगों की मृत्‍यु हो गई और 35 घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त बस एक कार से टकरा गई। इसके बाद वह एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। इटावा के एसएसपी ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि नगालैंड नंबर की यह डबल डेकर बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी। 

July 30, 2024 5:37 PM

उत्‍तर प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज राज्‍य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया

उत्‍तर प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज राज्‍य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट की राशि 12 हजार 209 करोड़ 93 लाख रुपये है। इसे सात हजार नौ करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत व्यय और चार हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व व्यय में विभाजित किया गया है। राज्य का अनुपूरक बजट इस साल के मुख्य बजट का 1.66 प्रतिशत है।      वित्त मंत्री ने कहा कि अनुपूरक बजट में औद्योगिक विकास के लिए सात हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक, ऊर्जा ...

July 29, 2024 5:01 PM

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज शुरू हो गया। यह सत्र शुक्रवार तक चलेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नवनियुक्‍त नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में चार नए मंत्रियों का परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने श्री माता प्रसाद पांडे को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि विपक्ष मौजूदा मानसून सत्र में बहुमूल्य योगदान देगा। श्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बजट फरवरी 2024 में ही पारित हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तम...

July 11, 2024 2:09 PM

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में बचाव एवं राहत अभियान में मदद के लिए सेना को बुलाया गया

  उत्तर प्रदेश में बचाव एवं राहत अभियान में मदद के लिए सेना को बुलाया गया है। मध्य सूर्या कमांड ने बचाव कार्य में मदद के लिए दो टुकड़ियां शाहजहांपुर जिले में भेजी हैं। गर्रा और खन्नौत नदी की धारा में 264 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तराई क्षेत्र के श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 12 जिलों के 633 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। ये जिले हैं- लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्...

July 11, 2024 9:20 AM

उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों में वर्षा जनित हादसों में 22 लोगों की मौत हुई

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में वर्षा जनित हादसों में 22 लोगों की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तराई क्षेत्र के श्रावस्ती जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 

July 10, 2024 5:47 PM

उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों में कटाव के कारण अपनी कृषि भूमि खोने वाले किसानों को पट्टे पर भूमि देगी

उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों में कटाव के कारण अपनी कृषि भूमि खोने वाले किसानों को पट्टे पर भूमि देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाढ़ प्रभावित पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा बचाव और राहत अभियान की समीक्षा की। श्री योगी ने कहा कि नदियां उथली हो गयी है और अब समय आ गया है कि नदियों के प्रवाह को सुधारने के उपाय किये जायें। उन्होंने दोनों जिलों में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद भी उनके साथ थे। हमारे संवाददाता ...