July 27, 2024 12:22 PM
अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कल आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की
अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कल रात आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। उन्होंने दोहराया कि वह हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी। राष्ट्रपति जो बाइडेन के समर्थन के बाद 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होंगी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी राष्ट्रपति पद के लिए उनका समर्थन किया है।