July 25, 2024 9:32 AM

2024 के राष्ट्रपति चुनाव से हटने का निर्णय लोकतंत्र को बचाने के लिए है: अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से हटने का उनका निर्णय लोकतंत्र को बचाने के लिए है। व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय से राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि वे नई पीढी को मशाल थमा रहे हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस नवम्बर में होने वाले चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का सामना करने में सक्षम हैं। दोबारा चुनाव में नहीं उतरने के निर्णय के बाद पहली बार बाइडेन सार्वजनिक रूप से सामने आए और लोगों को संबोधित किया। 

July 18, 2024 12:57 PM

अमरीका: कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन पर राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने का दबाव बढ़ा

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कोविड-19 संक्रमित होने से उन पर राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने का दबाव बढ़ गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रभावशाली नेता और कैलिफोर्निया के प्रतिनिधि एडम शिफ ने सार्वजनिक रूप से श्री बाइडन से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने के लिए कहा है। एबीसी न्यूज ने बताया है कि सीनेट में बहुमत नेता और कांग्रेस में सबसे वरिष्ठ डेमोक्रेट चक शूमर ने कहा था कि देश और डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए बेहतर होगा कि श्री बाइडन उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए अपना चुनाव अभ...

July 16, 2024 9:17 AM

अमरीका: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अधिकारिक तौर पर नामांकित किया गया

  रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व अ‍मरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अधिकारिक तौर पर नामांकित किया गया है। कल रात मिलवॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के प्रतिनिधियों से बहुमत हासिल करने के बाद उनका नामांकन अधिकारिक हो गया। 2016 में जीतने और 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडेन से हारने के बाद यह श्री ट्रंप का लगातार तीसरा नामांकन है। अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव इस वर्ष नवंबर महीने में होने जा रहा है। श्री ट्रंप ने घोषणा की कि ओहियो के सीनेटर जे. डी. वांस उपराष्ट्रपति ...