June 29, 2024 11:01 AM
यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचीं भारत की मालविका बनसोड
बैडमिंटन में भारत की मालविका बनसोड यू एस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मालविका ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमॉर को क्वार्टर फाइनल में 10-21, 21-15, 21-10 से हराया। आज रात मालविका बनसोड का मुकाबला जापान की नात्सुकी निदारिया से होगा। हालांकि, पुरुष एकल में प्रियांशु राजावत क्वार्टर फाइनल में चीन के खिलाड़ी लेई लान्क्सी से 21-15, 11-21, 18-21 से हार गए। वहीं, महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में जापान की रूइ हिरोकामी और युनाकातो ने त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचं...