June 29, 2024 11:31 AM

नागालैंड: तीन नगर पालिकाओं और 21 नगर परिषदों के लिए हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना हुई कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू

  नागालैंड में तीन नगर पालिकाओं और 21 नगर परिषदों के लिए हुए शहरी स्थानीय निकाय (यू.एल.बी.) चुनाव की मतगणना आज सुबह कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू हुई। राज्‍य के दस जिलों में 16 मतगणना हॉल और 125 मतगणना टेबल की व्यवस्था की गई है। ऐतिहासिक यू.एल.बी. चुनाव 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ 26 जून 2024 को कराया गया था। 11 राजनीतिक पार्टियों से 213 वार्ड के लिए 325 पुरुष और 198 महिला सहित कुल 523 उम्मीदवारों ने अपना राजनीतिक भाग्य आजमाया।        इससे पहले 64 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया ग...

June 26, 2024 10:22 AM

नागालैंड में आज शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान, पहली बार नगरपालिका चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें की गई हैं आरक्षित

नागालैंड में आज शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7.30 बजे से जारी मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। नागालैंड में पहली बार नगरपालिका चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इससे पहले 2004 में हुए चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण नहीं था।   तीन नगरपालिकाओं और इक्‍कीस शहरी परिषदों के 214 वार्डों के 420 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल 523 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 64 उम्मीदवार पहले निर्विरोध चुने जा चुके हैं।