April 5, 2024 9:25 PM

पाक रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज प्रदेश भर की मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई

पाक रमजान के आखिरी जुमे पर आज अलविदा की नमाज प्रदेश भर की मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एटा शहर की जामा मस्जिद में सैकड़ों की तादाद में जुटे नमाज़ियों ने अमन चैन की दुआ मांगी। बदायूं, रायबरेली, अमरोहा, पीलीभीत,  गोरखपुर, लखनऊ,  अयोध्या, जौनपुर समेत मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद पर अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसके साथ ही गोरखपुर और अयोध्या में भी आज अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हुई।

April 5, 2024 9:09 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  बागपत और अलीगढ़ में रैली को संबोधित किया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बागपत और अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली कर माहौल बनाया। बागपत में भाजपा और लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि पहली बार किसानों के मसीहा के रूप में चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त हुआ है। ये न केवल अन्नदाताओं का सम्मान है, बल्कि यूपी वालों का गौरव भी है। अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के समर्थन में रैली में ...