May 30, 2024 8:20 PM

प्रदेश में लू और तेज गर्मी ने पिछले सभी पुराने रिकार्ड तोड़ दिये

प्रदेश में लू और तेज गर्मी ने पिछले सभी पुराने रिकार्ड तोड़ दिये हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में झांसी में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद पिछला रिकार्ड टूट गया है। इससे पहले 1984 में झांसी में अधिकतम तापमान 48 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह प्रयागराज में कल अधिकतम तापमान 48 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले जून 1979 में इतना तापमान प्रयागराज में दर्ज किया गया था। लखनऊ मौसम केन्द्र वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि तापमान में अब और बढ़ोत्...

May 30, 2024 8:18 PM

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अयोध्या के श्री राम जन्म भूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किये

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज अयोध्या के श्री राम जन्म भूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किये। उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज रामलला के दर्शन करने का मौका मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले की अयोध्या और आज की अयोध्या में काफी अंतर आ गया है। यह हमारा सौभाग्य है कि रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवी...

May 30, 2024 8:11 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके पारिवारिक जन भी उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री शाह ने उपस्थित दर्शनार्थियों से भी मुलाकात की।  

May 30, 2024 8:08 PM

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आज़म खान को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने चर्चित डूंगरपुर मामले में 10 साल की सजा सुनाई

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आज़म खान को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने चर्चित डूंगरपुर मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आजम खान को दोषी मानते हुए उन पर 14 लाख जुर्माना भी लगाया है। एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को कल दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था। अभी आजम खां सीतापुर जेल में बंद हैं। जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के माध्यम से उनकी पेशी हुई थी। साल 2016 में डूंगरपुर बस्ती में रह रहे लोगों के मकान तोड़कर सरकारी आसरा कॉलोनी बनाई गई थी। साल 2019 में 12 लोगों ने थाना गंज को...

May 20, 2024 8:27 PM

लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिये प्रदेश में चुनाव प्रचार तेज

लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिये प्रदेश में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने आज सिद्धार्थनगर और जौनपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब इन पार्टियों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया।    वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर और बस्ती में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह संविधान...

May 20, 2024 8:25 PM

प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी 

प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिये पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों तक तेज लू चलने की आशंका है। कहीं-कहीं रात में भी इसका असर महसूस किया जायेगा।  प्रदेश में हीट वेव के असर को देखते हुए मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 25 मई तक के लिये बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश ...

May 10, 2024 9:10 PM

पीलीभीत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु; करीब चार दर्जन लोग घायल

पीलीभीत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और करीब चार दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना गजरौला के समीप एक मिनी ट्रक के पलट जाने से हुयी। ट्रक में सवार लोग लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे और मेरठ से मजदूरी करके लौट रहे थे।

May 10, 2024 9:06 PM

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के चौथे दिन आज कई बड़े नेताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया। चंदौली से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वाराणसी से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार अजय राय और बसपा के प्रत्याशी अतहर जमाल लारी ने आज अपना नामांकन जमा किया। गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और फिल्म स्टार रवि किशन शुक्ला और इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी क...

May 10, 2024 9:05 PM

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर 13 मई को चुनाव होगा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर 13 मई को चुनाव होगा। इसमें फर्रुखाबाद की महत्वपूर्ण सीट भी शामिल है। इस सीट पर भाजपा पिछले दो लोकसभा चुनावों से जीत रही है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा, सपा और बसपा समेत अन्य दल अपने प्रत्याशियों की जीत के लिये प्रचार कर रहे हैं। फर्रूखाबाद लोक सभा सीट पर 17 लाख 13 हजार 583 मतदाता 13 मई को आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 9 लाख 24 हजार 240 पुरुष मतदाता, 7 लाख 89 हजार 298 महिला मतदाताओं और 40 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल...

May 10, 2024 8:58 PM

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं और स्टार प्रचारकों द्वारा चुनावी रैलियां और जनसभाएं की जा रही

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं और स्टार प्रचारकों द्वारा चुनावी रैलियां और जनसभाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में आज  सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संयुक्त रूप से कन्नौज और कानपुर में गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन की सबसे बड़ी जीत उत्तर प्रदेश में होगी। नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के करोड़ों युवाओं को रोजगार देने के बजाय बेरोजगार बनाया है। उ...