September 25, 2024 6:25 PM
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा है कि भारत अब विश्व की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा है कि भारत अब विश्व की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक निवेश की दृष्टि से भी पसंदीदा देश है। उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दूसरे उत्तरप्रदेश अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2024 के अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत लगभग चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है और अगले दशक में इसकी विकास दर 8 प्रतिशत रहने की संभावना है। श्री धनखड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 नये औ...