July 30, 2024 9:59 AM

अमरीका का शासकीय ऋण पहली बार 35 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हुआ

  अमरीका के कोष विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह शुक्रवार को संघीय सरकार का कुल बकाया शासकीय ऋण पहली बार बढ़कर 35 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया। इस आंकड़े को प्रत्‍येक कार्य दिवस की समाप्ति पर पिछले कार्य दिवस के आंकड़ों से तुलना करके अपडेट किया जाता है। सिर्फ सात महीने पहले अमरीका का शासकीय ऋण दिसंबर 2023 के अंत में 34 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हुआ था। दिसम्‍बर 2023 के तीन महीने पहले अमरीका का शासकीय ऋण 33 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक आंकड़े को पार गया था।

July 9, 2024 5:23 PM

संयुक्त राज्य अमरीका में ‘बेरिल’ तूफान के प्रभाव से करीब आठ लोगों की गई जान

  संयुक्त राज्य अमरीका में, दक्षिण-पूर्व टेक्सास और लुइसियाना पर तूफान बेरिल के प्रभाव से करीब आठ लोगों की जान चली गई है। तूफान के कारण लगभग तीन मिलियन लोगों के घर बिजली गुल है। कल सुबह दक्षिणी क्षेत्र में बेरिल ने श्रेणी एक के तूफान के रूप में दस्तक दी, उसके बाद से यह कमजोर होकर एक उष्णकटिबंधीय अवसाद में बदल गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्राइमरी ह्यूस्टन हवाई अड्डे पर ग्‍यारह सौ से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। निचला तटीय शहर होने के कारण, ह्यूस्टन में बाढ़ का गंभीर खतरा बना रहता है।