September 26, 2024 5:02 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने संशोधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद-यूएनएससी के स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल करने पर जोर दिया है

  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने संशोधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद-यूएनएससी के स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल करने पर जोर दिया है। श्री मैक्रॉन ने आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के उन्‍यासिवें सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत, जर्मनी, जापान और ब्राजील को स्थायी सदस्य होना चाहिए, साथ ही अफ्रीका अपना प्रतिनिधित्व करने के भी लिए दो देशों को नामित करे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र को और अधिक प्रभावी...

August 6, 2024 12:05 PM

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश में अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के लिए जिम्‍मेदार अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री शेख हसीना को कल सेना के विमान से देश छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा था। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लेमी ने कहा कि उनका देश बांग्लादेश में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक स्थिति चाहता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बांग्लादेश में अप्रत्याशित हिंसा में अनेक लोगों की जान गई। श्री लेमी ने सभी पक्षों से अंतरिम सरकार के तहत शांति बह...

August 6, 2024 11:57 AM

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- फलिस्‍तीनी शरणार्थी एजेंसी के 9 कर्मचारी इस्राइल पर हमास के हमले में शामिल हो सकते हैं

  संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उसकी फलिस्‍तीनी शरणार्थी एजेंसी के नौ कर्मचारी पिछले वर्ष इस्राइल पर हमास के आतंकी हमले में शामिल हो सकते हैं। फलिस्‍तीन के आतंकी गुट हमास ने पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को इस्राइल पर आतंकी हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इस्राइल ने गजा पट्टी में हमास के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।   संदिग्ध रूप से हमले में शामिल एजेंसी के कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता फरहान हक ने कल मीडिया से कहा कि...

July 18, 2024 1:50 PM

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में गजा पट्टी में संघर्ष विराम के आह्वान को दोहराया

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत ने गजा पट्टी में तत्‍काल और पूर्ण संघर्ष विराम के अपने आह्वान को दोहराया है। भारत ने बिना किसी शर्त बंधकों की रिहाई का भी आह्वान किया है। बुधवार को पश्चिम एशिया पर एक खुली बहस में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के उप-प्रतिनिधि  आर0 रविन्‍द्र ने कहा कि कई वर्षों तक विभिन्‍न तरह से फिलिस्तीन को दी गई विकास सहायता संबंधी धनराशि लगभग एक सौ 20 मिलियन अमरीकी डॉलर है। वाशिंगटन की दूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्‍ड ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि परिषद की मांग ...

July 1, 2024 10:06 AM

संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अफगानिस्तान पर हो रहे सम्मेलन में भाग ले रहा है भारत

  भारत संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अफगानिस्तान पर हो रहे सम्मेलन में भाग ले रहा है। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव जे.पी. सिंह बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तालिबान शासित देश में अफगानी लोगों के जीवन में सुधार और सुगमता के उपाय तलाशने पर हो रहे इस तीसरे सम्मेलन में भारत सहित 25 देश शामिल हैं। तालिबान के पहली बार इस विचार विमर्श में शामिल होने को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने इस बात से इंकार किया है कि दोहा में हो रही बैठक तालिबान को अंतर्...

June 28, 2024 1:09 PM

संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए भारत ने 11 लाख 60 हजार डॉलर का योगदान दिया   

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख 60 हजार डॉलर का योगदान दिया है। भारत के स्थायी मिशन मामलों के प्रभारी आर. रवींद्र ने कल संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के समाचार और मीडिया प्रभाग के निदेशक इयान फिलिप्स को संयुक्त राष्ट्र में हिंदी योजना के लिए चेक सौंपा जिससे वैश्विक संगठन में हिंदी के इस्तेमाल का विस्तार हो सके।   भारत 2018 से डीजीसी के साथ भागीदारी में है, जब हिंदी भाषा में संयुक्त राष्ट्र की सार्वजनिक पहुंच को बढ़ाने और दुनिया भर के लाखों हि...