August 6, 2024 12:05 PM

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश में अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के लिए जिम्‍मेदार अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री शेख हसीना को कल सेना के विमान से देश छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा था। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लेमी ने कहा कि उनका देश बांग्लादेश में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक स्थिति चाहता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बांग्लादेश में अप्रत्याशित हिंसा में अनेक लोगों की जान गई। श्री लेमी ने सभी पक्षों से अंतरिम सरकार के तहत शांति बह...

August 4, 2024 11:44 AM

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष बढ़ने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा

  इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से तत्काल लेबनान छोड़ने को कहा है। लेबनान में अमरीकी दूतावास ने कहा कि हालांकि कुछ एयरलाइंस ने लेबनान में अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ उड़ानें अब भी उपलब्‍ध हैं और नागरिकों को लेबनान से निकलने के लिए जो भी उड़ान मिले उसे बुक कर लेना चाहिए।   क्षेत्र में संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के मद्देनजर स्वीडन ने बैरूत में सबसे पहले अपना दूतावास बंद किया। कल उसने अपने नागरि...

July 4, 2024 2:10 PM

ब्रिटेन में आम चुनावों के लिए मतदान जारी

ब्रिटेन में आज महत्वपूर्ण आम चुनावों के लिए देश भर में मतदान चल रहा है। भारतीय मानक समय अनुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ मतदान कल सुबह 02 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेगा। लाखों लोगों के वोट डालने की उम्मीद है। स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे देश भर में लगभग चालीस हजार मतदान केंद्र खोले गए। इससे पहले, कंजर्वेटिव पार्टी के 44 वर्षीय निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और लेबर पार्टी के 61 वर्षीय कीर स्टार्मर ने अपने चुनावी भाषणों के जरिये अपनी पार्टी की नीतियों को जनता के सामने रखा था। 

July 4, 2024 9:58 AM

ब्रिटेन में नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए आज होगा मतदान, वोटिंग खत्म होते ही शुरू होगी मतगणना

ब्रिटेन में नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए आज लाखों मतदाता अत्यंत महत्वपूर्ण आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा और कल सुबह 3:30 बजे तक चलेगा। मतदान सम्पन्न होने के तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जाएगी, ताकि यह निर्णय हो सके कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मई के अंत में आम चुनाव करवाने की घोषणा की थी। 14 वर्ष से लगातार सत्ताधारी उनका उदारवादी दल आगे शासन में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहा था।   इस...