August 25, 2024 7:58 PM

त्रिपुरा में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रहे हैं  

          त्रिपुरा में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रहे हैं। राज्‍य में बाढ़ के पांचवें दिन दक्षिणी त्रिपुरा और सिपाहीजेला जिले में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की 11 टुकडि़यां अब भी बचाव और राहत अभियान में जुटी हैं। बल के जवानों को फंसे हुए लोगों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

August 24, 2024 8:58 PM

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आज मुख्‍यमंत्री मानिक साहा की अध्‍यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें बाढ की स्थिति पर चर्चा की गई  

 त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आज मुख्‍यमंत्री मानिक साहा की अध्‍यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें बाढ की स्थिति पर चर्चा की गई। इस बैठक में सभी दलों के नेताओं ने भाग लिया और बाढ प्रभावितों को राहत उपलब्‍ध कराने के उपायों पर विचार किया। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री साहा ने कहा कि प्रारम्भिक अनुमानों के अनुसार राज्‍य को बाढ से 15 हजार करोड रूपये का नुकसान पहुंचा है।

August 21, 2024 8:43 AM

त्रिपुरा में लगातार बारिश के कारण खोवई और धलाई जिला प्रशासनों ने सरकारी और निजी स्‍कूल बंद रखने के दिए आदेश

त्रिपुरा में लगातार बारिश के कारण खोवई और धलाई जिला प्रशासनों ने आज सरकारी और निजी स्‍कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी त्रिपुरा और खोवई जिले में बहुत तेज वर्षा होने की आशंका व्‍यक्‍त की है। पिछले 24 घंटों में अगरतला हवाई अड्डे पर सबसे ज्‍यादा 99 दशमलव पांच मिली मीटर वर्षा हुई। मुख्‍यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में स्थिति की समीक्षा की। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि वे प्रभावित लोगों को समय पर राहत पहुंचाएंगे।

August 14, 2024 11:13 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए त्रिपुरा की जनता का आभार व्यक्त किया

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए त्रिपुरा की जनता का आभार व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री शाह ने कहा कि यह त्रिपुरा के लोगों की जीत है। उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी और पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की विकास समर्थक पहलों को लोगों तक पहुंचाने के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई दी।

August 2, 2024 10:26 AM

त्रिपुरा: राजकीय रेलवे पुलिस ने अगरतला रेलवे स्टेशन से दो महिला और दो भारतीय बिचौलियों सहित 8 बंग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

त्रिपुरा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अगरतला रेलवे स्टेशन से दो महिला और दो भारतीय बिचौलियों सहित 8 बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन बांग्लादेशी नागरिकों ने गुप्त रास्तों से त्रिपुरा में प्रवेश किया था। गिरफ्तार लोगों की उम्र 19 से 38 वर्ष के बीच है। इन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। जीआरपी, बीएसएफ और त्रिपुरा पुलिस ने पिछले ढाई महीनों के दौरान अवैध रूप से भारत में आये 165 बंगलादेशी नागरिकों और 32 रोहिंग्या को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है।

June 11, 2024 2:37 PM

त्रिपुरा में जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों को हटाया गया

  त्रिपुरा में जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों को कल हटा दिया गया। पिछले रविवार को होने वाली परीक्षा से कुछ घंटे पहले परिषद की भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी लीक होने के दो दिन बाद यह कार्रवाई हुई।   भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष दाता मोहन जमातिया एक पूर्व न्यायाधीश और त्रिपुरा के पूर्व कानून विभाग के सचिव हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।