July 29, 2024 1:12 PM
तोक्यो में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक, वैश्विक भलाई के लिए राष्ट्रों के बीच चर्चा
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि विश्व में स्थिरता, सुरक्षा, प्रगति और समृद्धि की दृष्टि से आज का समय चुनौतियों से भरा है और इसलिए विश्वसनीय साझेदारी और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि क्वाड का मंच इस सहयोग और साझेदारी का आज के समय का सबसे बड़ा उदाहरण है। तोक्यो में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. जयशंकर ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया है कि क्वाड विदेश नीतियों का बहुत गहराई से चिंतन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक क्वाड को नई...