August 15, 2024 7:18 PM

थाईलैंड की पॉपुलिस्ट फेउ थाई पार्टी संसद में मतदान में अपनी पार्टी की नेता, पैतोंगतार्न शिनावात्रा को नामित करेगी

  थाईलैंड की पॉपुलिस्ट फेउ थाई पार्टी ने  कहा है कि वह देश के नए नेता के लिए संसद में मतदान में अपनी पार्टी की नेता, पैतोंगतार्न शिनावात्रा को नामित करेगी। पार्टी ने नैतिक उल्लंघन के मामले में न्यायालय के आदेश पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीथा थाविसिन को हटाए जाने के बाद यह कदम उठाया  है।   संसद में कल होने वाले  मतदान में  यदि सुश्री पैतोंगतार्न को नेता चुन लिया जाता है,  तो वे थाईलैंड की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बन जाएंगी। वे  अपने पिता तथा चाची यिंगलक शिनावात्रा के बाद शिनावात्रा परिवार से दे...

July 11, 2024 9:36 AM

बिम्सटेक विदेश मंत्री सम्मेलन के लिए नई दिल्‍ली पहुंचे थाईलैंड के विदेश मंत्री मारिस संगियामपोंगसा

  थाईलैंड के विदेश मंत्री मारिस संगियामपोंगसा दूसरे बिम्सटेक विदेश मंत्री सम्मेलन के लिए नई दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत बिम्सटेक के वर्तमान अध्‍यक्ष के रूप में थाईलैंड की रचनात्मक भूमिका को महत्व देता है और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए तत्पर है।

July 8, 2024 12:41 PM

थाईलैंड के ताक प्रांत में भारत और थाईलैंड के बीच चल रहा है संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-2024’

भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्याभ्यास मैत्री-2024 थाईलैंड के ताक प्रांत में चल रहा है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों देशों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। रक्षा जनसम्पर्क कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों देशों की सैनिक टुकड़ियां कठोर प्रशिक्षण सत्रों में भाग ले रही हैं। इस दौरान उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सैन्य अभ्यास मैत्री-2024 इस महीने की 15 तारीख तक चलेगा। इसका उ...

July 2, 2024 1:57 PM

भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री के 13वें संस्करण में हिस्सा लेने थाईलैण्‍ड पहुंची भारतीय सेना की टुकड़ी

  भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री के 13वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए कल थाईलैंड पहुंची। यह अभ्यास 1 से 15 जुलाई तक थाईलैंड के ताक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्रकन में आयोजित हो रहा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना की 76 कर्मियों की इस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व हथियारों और अन्‍य सेवाओं के कर्मियों के साथ लद्दाख स्काउट्स की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है। रॉयल थाईलैंड सेना की टुकड़ी में मुख्य रूप से पहली बटालियन, 4 डिवीजन की 14 इन्फेंट्री रेजिमेंट के 76 क...