August 21, 2024 1:25 PM

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फ़िन ने आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया 

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फ़िन ने आतंकवाद और उग्रवाद के दुष्‍प्रचार के लिए इंटरनेट के इस्‍तेमाल की चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में यूरोपीय संघ-भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री डेल्फिन ने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने में यूरोपीय संघ के पास लम्‍बा और पर्याप्‍त अनुभव है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन नेटवर्क मानवीय पहलुओं के अच्छे और खराब दोनों पक्षों को प्रतिबिंबित कर सकता है। भारत के पूर्व विदेश सचिव और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के...

August 21, 2024 8:14 AM

दो दिवसीय भारत-यूरोपीय संघ ट्रैक सम्‍मेलन आज से होगा शुरू

दो दिवसीय भारत-यूरोपीय संघ ट्रैक सम्‍मेलन आज नई दिल्‍ली में शुरू होगा। भारत और यूरोपीय संघ ऑनलाईन कट्टरपंथ से उभरते खतरों पर चर्चा करने के लिए क्षेत्रीय सम्‍मेलन की मेजबानी करेंगे। इस सम्‍मेलन में आतंकवाद के ऑनलाईन खतरों से मिलकर निपटने के रास्‍ते तलाशे जायेंगे। यह सम्‍मेलन डिजिटल आतंक के विरुद्ध लड़ाई में अग्रणी दक्षिण एशिया और यूरोप के प्रवर्तन अधिकारियों, शिक्षाविद, नीति निर्माता और विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करेगा। इस सम्‍मेलन का उद्देश्य यूरोपीय संघ की हिंद-प्रशांत रणनीति के साथ क्षेत्र मे...