July 27, 2024 11:14 AM

पेरिस ओलिम्पिक के पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी, नौकायन, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और हॉकी पर टिकी

  पेरिस ओलिम्पिक के आज पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी पर होंगी। 10 मीटर एयर राइफल मिक्‍स्‍ड टीम क्वालीफिकेशन में एलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह तथा रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता दोपहर साढे बारह बजे खेलेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन में अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह निशाना लगाएंगे। शाम चार बजे 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन में मनु भाकर और रिदम सांगवान अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। भारतीय नाविक बलराज पंवार दोपहर साढे बारह बजे पुरुष एकल स्कल्स हीट में ...

July 25, 2024 9:17 AM

क्रोएशिया ओपन टेनिस के पुरुष डबल्स क्‍वार्टर फाइनल में हारी युकी भांबरी और अल्‍बानो ओलिवेटी की जोड़ी

    क्रोएशिया ओपन टेनिस के पुरुष डबल्स क्‍वार्टर फाइनल में भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अल्‍बानो ओलिवेटी की जोड़ी को फ्रांस के मैन्‍युअल गुइनार्ड और ग्रेगोइरे जैक की जोड़ी से 4-6, 6-1, 6-10 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में आज फ्रांस के मैन्‍युअल गुइनार्ड और ग्रेगोइरे जैक की जोडी का मुकाबला ब्राजील की मारसेलो जोरमॉन और फर्नान्डो रोम्‍बोली से होगा। एक अन्य सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के गुइडो एंड्रियोजी और मैक्सिको के मिग्विल एंजेल रियास वरेला की जोडी का मुकाबला यूक्रेन के डेनिस मोल्...

July 21, 2024 11:32 AM

स्वीडिश ओपन टेनिस का फाइनल आज

      स्वीडिश ओपन टेनिस का फाइनल आज स्पेन के राफेल नडाल और पुर्तगाल के नूनो बोर्ग्स के बीच स्वीडन के बस्ताड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 5 बजे से खेला जाएगा।     इससे पहले, नडाल ने कल क्रोएशिया के डुजे अजुकोविच को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बोर्ग्स ने अर्जेंटीना के थियागो एगस्टिन तिरांटे को हराकर पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाई है।

July 18, 2024 8:46 AM

स्वीडिश ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में आज भारत के सुमित नागल का मुकाबला अर्जेंटीना के मरियानो नवोने से होगा

स्वीडिश ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में आज भारत के प्रथम वरीयता प्राप्त सुमित नागल का मुकाबला दुनिया के 36वें नम्‍बर के खिलाड़ी अर्जेंटीना के मरियानो नवोने से होगा। यह मैच आज दोपहर स्वीडन के बस्‍ताद टेनिस स्‍टेडियम के सेंटर कोर्ट में खेला जाएगा। इससे पहले मंगलवार को सुमित ने स्वीडन के एलियास यमेर को 6-4, 6-3 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

July 18, 2024 8:38 AM

हैम्बर्ग ओपन टेनिस प्रतियोगिता में आज भारत के रोहन बोपन्‍ना और एन. श्रीराम बालाजी का सामना जर्मनी के जैकब श्‍नाइटर और मार्क वालनर से होगा

जर्मनी में चल रही हैम्बर्ग ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के रोहन बोपन्‍ना और एन. श्रीराम बालाजी की जोड़ी का सामना पहले दौर में आज शाम जर्मनी के जैकब श्‍नाइटर और मार्क वालनर से होगा। दोनों भारतीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में लय में आने की कोशिश करेंगे क्‍योंकि ये दोनों आगामी पेरिस ओलंपिक में भी एक साथ भाग लेने वाले हैं। प्रतियोगिता के अन्य मैच में भारत के विजय सुंदर प्रशांत और जीवन नेदुनचेझियन की जोड़ी की आज जर्मनी के टिम पुट्ज और केविन क्राविएट्ज से भिड़ंत होगी।

July 17, 2024 2:00 PM

स्वीडिश ओपन टेनिस: सुमित नागल का सामना कल स्वीडन में पुरुष एकल के अंतिम-16 के मुकाबले में अर्जेंटीना के मारियानो नवोन से होगा।

स्वीडिश ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में कल भारत के सुमित नागल का मुकाबला अर्जेंटीना के मरियानो नवोने से होगा। इससे पहले सुमित ने स्‍वीडन के एलियास यमेर को 6-4, 6-3 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। इसके साथ ही सुमित एटीपी टेनिस सिंगल्स रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ 68वें पायदान पर पहुंच गए हैं।   इस बीच, सुमित नागल और पोलैंड के कैरोल द्रेविकी को फ्रांस के एलेक्‍जेंडर मुलर और लूका वान ऐशे से हार कर सामना करना पडा। 

July 16, 2024 8:59 AM

स्वीडिश ओपन टेनिस में आज अपने सिंगल्‍स और डबल्स मुकाबले खेलेंगे भारत के सुमित नागल

  स्वीडिश ओपन टेनिस के पुरुष सिंगल्‍स के 32वें राउंड के मुकाबले में आज भारत के सुमित नागल का सामना स्वीडन के एलियास यमेर से होगा। पुरुष डबल्स में आज शाम सुमित नागल और पोलैंड के करोल ड्रेजेविक्की की जोड़ी का मुकाबला फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर और लुका-वान-एश की जोड़ी से होगा। सुमित नागल ने सीज़न में दो चैलेंजर खिताब जीते हैं जिनमें हेइलब्रॉन चैलेंजर और चेन्नई चैलेंजर शामिल हैं।

July 11, 2024 11:49 AM

विंबलडन टेनिस : आज महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में चेक गणराज्‍य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा से होगा कजाख्स्तान की एलेना रायबाकिना का मुकाबला  

      विंबलडन टेनिस में, कजाख्स्तान की एलेना रायबाकिना आज शाम महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में चेक गणराज्‍य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा से खेलेंगी। चौथी वरीयता प्राप्त रायबाकिना यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 6-3, 6-2 से हराकर अंतिम-चार में पहुंचीं। क्रेजिसिकोवा, लातविया की जेलेना ओस्टापेंको को 6-4, 7-6 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची। एक अन्य सेमीफाइनल में इटली की जैस्मिन पाओलिनी का मुकाबला क्रोएशिया की डोना वेकिक से होगा, जो अपने पहले मुख्य टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेलेंगी।         पुरुष डबल्‍स में...

July 11, 2024 9:18 AM

टेनिस: ब्रावो ओपन चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारत के एन. श्रीराम बालाजी और इक्वाडोर के गोंजालो एस्‍कोबार की जोड़ी

टेनिस में भारत के एन. श्रीराम बालाजी और इक्वाडोर के उनके जोड़ीदार गोंजालो एस्‍कोबार कल शाम जर्मनी के ब्रौंश्वीग में ब्रावो ओपन चैलेंजर के पुरुष डबल्‍स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत-इक्‍वाडोर की जोड़ी ने बोलीविया के बोरिस एरियास और फेडेरिको जेबालॉस की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से पराजित किया। यह जोड़ी आज शाम क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के मार्सेलो डेमोलिनर और अर्जेन्‍टीना के गुइलेर्मो डुरान से भिड़ेगी। इस बीच, पुरूषों के सिंगल्‍स प्री क्‍वार्टर फाइनल में भारतीय ...

July 10, 2024 10:16 AM

विम्बल्डन: पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में रूसी टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने यानिक सिनर को हराया

विम्बल्डन में सेंटर कोर्ट पर कल खेले गए पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मशहूर रूसी टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर को 6-7(7), 6-4, 7-6(4), 2-6, 6-3 से हरा दिया। इसके साथ ही पांचवी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। शुक्रवार को सेमीफाइनल में उनका मुकाबला विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कराज से होगा। वहीं, महिलाओं के एकल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में कल क्रोएशिया की डोना वेक...