June 24, 2024 11:06 AM

तेलंगाना: राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा एकीकृत आवासीय विद्यालय परिसरों का निर्माण

तेलंगाना सरकार राज्य के सरकारी और आवासीय विद्यालयों को आधुनिक बनाने की योजना बना रही है। राज्य सरकार ने एक एकीकृत आवासीय विद्यालय परिसर में एक ही छत के नीचे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के लिए गुरुकुल विद्यालय स्थापित करने की पहल की है। एकीकृत परिसरों का निर्माण राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। सबसे पहले कोडंगल और मधिरा विधानसभा क्षेत्र में पायलट परियोजना के आधार पर एकीकृत परिसर का निर्माण किया जाएगा। बाद में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके ...

June 23, 2024 9:50 AM

केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना सरकार से सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की

  केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना सरकार से सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड में पिछली बीआरएस सरकार द्वारा की गयी कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है। कल शाम मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस सरकार और इसके प्रमुख के. चन्‍द्रशेखर राव के परिवार ने सिंगरेनी कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया।    श्री रेड्डी ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार को सिंगरेनी में लूट और धांधली की जांच के आदेश देने चाहिए। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि सिंगरेनी का निजीकरण नही...

June 22, 2024 8:59 AM

तेलंगाना: राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य के प्रत्येक किसान के दो लाख रुपये तक का फसल ऋण माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

तेलंगाना के राज्य मंत्रिमंडल ने 15 अगस्त तक राज्य के प्रत्येक किसान के लिए दो लाख रुपये तक का फसल ऋण माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कल हैदराबाद में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मीडिया से कहा कि 12 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 के बीच लिए गए फसल ऋण माफ होंगे। उन्‍होंने बताया कि सरकार जल्द ही सरकारी आदेश के अंतर्गत फसल ऋण की माफी के लिए पात्रता मानदंड पर दिशानिर्देश जारी करेगी।

June 21, 2024 1:33 PM

तेलंगाना: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी- योग को दैनिक जीवन में अपनाने से सभी प्रकार की सफलता प्राप्त होंगी

  तेलंगाना में केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज सुबह हैदराबाद के निज़ाम कॉलेज मैदान में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाने से सभी प्रकार की सफलता प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाता है।      तेलंगाना राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डी. राजा नरसिम्हा ने इस अवसर पर हैदराबाद में आयुष विभाग द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भाग लिया।

June 21, 2024 10:34 AM

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी का हैदराबाद के बेगमपेट हवाईअड्डे पर भाजपा समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, सैल्यूट तेलंगाना के नाम से निकाली रैली 

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी का कल शाम हैदराबाद के बेगमपेट हवाईअड्डे पर भाजपा समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। श्री रेड्डी के आगमन पर बेगमपेट से तेलंगाना भाजपा कार्यालय तक सैल्यूट तेलंगाना के नाम से रैली निकाली गई। रैली में श्री रेड्डी के साथ गृह राज्य मंत्री, बंदी संजय कुमार और अन्य नव-निर्वाचित सांसद उपस्थित रहे। श्री रेड्डी को पार्टी मुख्यालय में सम्मानित भी किया गया।

June 20, 2024 9:45 AM

तेलंगाना के लिए प्राण देने वालों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए कार्य करेंगे: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार

  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा है कि वह तेलंगाना के लिए प्राण देने वाले लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। वह करीमनगर लोकसभा क्षेत्र में विकास के लिए धन लाने का पूरा प्रयास करेंगे। श्री कुमार केंद्रीय मंत्री बनने के बाद कल पहली बार अपने गृह क्षेत्र करीमनगर के दौरे पर पहुंचे। मंत्री ने कहा कि वह लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने पिछली भारत राष्‍ट्र समिति सरकार के खिलाफ लड़ाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ...

June 20, 2024 9:41 AM

तेलंगाना में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगा सर्वोच्‍च न्‍यायालय

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय 29 जुलाई से 3 अगस्त तक तेलंगाना में विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगा। तेलंगाना राज्य कानूनी प्राधिकरण ने बताया कि न्यायालय ने तेलंगाना से 295 मामलों की पहचान की है और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्राधिकरण के सदस्य सचिव सीएच पंचखार ने कहा कि कुछ पक्ष लोक अदालत में अपने मामले सुलझाने पर सहमत हो गए हैं। 

June 19, 2024 8:49 AM

तेलंगाना में आईटीआई को उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों में बदलने की परियोजना पर काम शुरू, 65 आईटीआई के कायाकल्प की है योजना

तेलंगाना राज्‍य सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थानों को उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों के रूप में विकसित करने की परियोजना पर काम शुरू किया है ताकि छात्रों को नौकरी के लिए तैयार किया जा सके। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कल हैदराबाद में आईटीआई मल्लेपल्ली परिसर में नए उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों का शिलान्यास किया। इस परियोजना के अंतर्गत 65 आईटीआई को उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों में बदला जाएगा। टाटा टेक्‍नोलॉजीज़ लिमिटेड के साथ मिलकर राज्‍य सरकार ने कौशल विकास को बढ़ाने और उद्योग जगत की मांग...

June 11, 2024 11:28 AM

तेलंगाना में जल्द किया जाएगा शिक्षा और कृषि आयोग का गठन: मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना दो क्षेत्रों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा और कृषि आयोग का गठन करेगा। छात्रों को पुरस्कार प्रदान करने से संबंधित एक समारोह में श्री रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार हर गांव में शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित आयोग नकली बीज, उर्वरक और अन्य कृषि संबंधित क्षेत्रों में किसानों की शिकायतों का समाधान करेगा और उनके कल्याण के लिए सिफारिशें करेगा।   श्री रेड्डी ने शीघ्र ही जिला च...

June 11, 2024 11:13 AM

तेलंगाना: न्यायमूर्ति पी. सी. घोष की अध्यक्षता वाले कालेश्वरम न्यायिक आयोग ने कालेश्वरम परियोजना की व्यापक जांच शुरू की

  न्यायमूर्ति पी. सी. घोष की अध्यक्षता वाले कालेश्वरम न्यायिक आयोग ने तेलंगाना में कालेश्वरम परियोजना की व्यापक जांच शुरू कर दी है। न्यायमूर्ति घोष ने परियोजना स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि विवरण उचित समय पर प्रस्तुत किए जाएंगे और इससे संबंधित जांच से जुड़े अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। श्री घोष ने कहा कि आयोग को 54 शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में मुआवजे के दावे भी शामिल हैं जिनका समाधान नहीं किया गया है। न्यायमूर्ति घोष ने इस बात पर जोर दिया कि जांच में अधिक समय लगेगा। श्री घोष...