July 4, 2024 9:48 AM

तेलंगाना के कपड़ा और कृषि मंत्री टी. नागेश्‍वर राव ने हथकरघा कर्मचारियों के कल्‍याण के लिए सभी आवश्‍यक कदम उठाने का आश्वासन दिया

तेलंगाना के कपड़ा और कृषि मंत्री टी. नागेश्‍वर राव ने आश्वासन दिया है कि सरकार हथकरघा कर्मचारियों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए आवश्‍यक कदम उठा रही है। हथकरघा कर्मचारी संघ के नेताओं के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के मुद्दे पर बैठक के दौरान मंत्री महोदय ने यह आश्वासन दिया। उन्‍होंने कहा कि पावरलूम और हैंडलूम से जुड़ी सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों से 250 करोड़ रुपये के आदेश प्राप्त हुए हैं। इसके तहत योजना के अनुसार खरीद की जाएगी ताकि कर्मचारियों ...

July 3, 2024 1:50 PM

तेलंगाना:  उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने इस महीने होने वाली तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की

  तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने कुछ और मंत्रियों के साथ इस महीने की 6 तारीख को होने वाली तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य सरकार ने दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक हैदराबाद के महात्मा ज्योतिबा फुले प्रजा भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया है।    उपमुख्यमंत्री ने राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश राज्य के पुनर्गठन के ब...

July 3, 2024 10:01 AM

तेलंगाना: मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने लंबे समय से जेल में बंद कैदियों के परिजनों की याचिकाओं पर लिया फैसला, 213 कैदियों को सरकार ने दी माफी 

तेलंगाना सरकार ने 213 कैदियों को माफी दे दी है। मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने जेल में लंबे समय से बंद कैदियों के परिजनों की याचिकाओं पर यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के आधार पर उनकी शीघ्र रिहाई की संभावनाओं की जांच करने का आदेश दिया था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों ने याचिकाओं की जांच की और रिहाई के लिए पात्र कैदियों का विवरण उच्च-स्तरीय समिति के समक्ष रखा। समिति ने कैदियों की सूची मंजूरी के लिए मंत्र...

July 2, 2024 10:08 AM

तेलंगाना में नई भारतीय न्याय संहिता के तहत राज्य की पहली प्राथमिकी दर्ज की गई

तेलंगाना में नई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कल राज्य की पहली प्राथमिकी दर्ज की गई। यह कानून भारतीय दंड संहिता के स्थान पर लागू किया गया है। यह प्राथमिकी हैदराबाद के चारमीनार पुलिस थाने में दर्ज की गई। सोशल मीडिया पोस्ट में पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की कि तेलंगाना पुलिस ने पहली प्राथमिकी बीएनएस के तहत डिजिटल हस्ताक्षर के साथ दर्ज की। चारमीनार पुलिस को गलत नंबर प्लेट के साथ वाहन चलाने पता चला था जिसके बाद बीएनएस की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 80 ए और 177 के त...

July 1, 2024 12:07 PM

तेलंगाना: भारी बारिश के कारण घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

तेलंगाना में नागरकर्नूल जिले के वनपटला गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना कल आधी रात को भारी बारिश के कारण हुई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    

June 29, 2024 10:08 AM

तेलंगाना: रंगा रेड्डी जिले के शादनगर में ग्लास फैक्ट्री में गैस कंप्रेसर फटने से पांच लोगों की मौत 

तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले के शादनगर में कल शाम एक ग्लास फैक्ट्री में गैस कंप्रेसर फटने से पांच लोग मारे गये और 14 अन्य घायल हो गए। घायल श्रमिकों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया है और संबंधित विभाग को राहत कार्य चलाने के लिए समन्वित तरीके से मिलकर काम करने का निर्देश दिया है।       घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए, भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने राज्य सरकार से अपील की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लि...

June 27, 2024 10:29 AM

तेलंगाना में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी तीन दिन की हड़ताल समाप्त की

तेलंगाना में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी तीन दिन की हड़ताल समाप्त कर दी है। राज्य सरकार द्वारा राज्य के तीन प्रमुख कॉलेजों में निर्माण कार्यों के लिए आयुर्विज्ञान शिक्षा निदेशालय को 200 करोड़ रुपए आवंटित करने का आदेश जारी करने के बाद हड़ताल समाप्त की गई। जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजा नरसिंहा के साथ दिनभर चर्चा की। इन मांगों में हैदराबाद में गांधी मेडिकल कॉलेज और ओस्‍मानिया कॉलेज तथा वारंगल में काकतिया मेडिकल कॉलेज में छात्राव...

June 26, 2024 2:22 PM

तेलंगाना: राज्य सरकार ने केंद्र से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 693 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया जारी करने का आग्रह किया

तेलंगाना राज्य सरकार ने केंद्र से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 693 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया जारी करने का आग्रह किया है।   मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कल दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और उनसे एनएचएम के तहत राज्य को बकाया  693.13 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया।   बाद में एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान श्री नड्डा को स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे मे...

June 26, 2024 10:58 AM

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उच्च न्यायालय में दायर की याचिका, एल. नरसिम्हा रेड्डी आयोग की सभी कार्यवाहियों पर रोक लगाने की अपील की

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर न्यायमूर्ति एल नरसिम्हा रेड्डी आयोग की सभी कार्यवाहियों पर रोक लगाने का निर्देश देने की अपील की है।   इस आयोग का गठन पिछली सरकार की ओर से बिजली खरीद के लिए किए गए समझौतों तथा मानुगुरु और दामेरचेरला में ताप ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण की जांच के लिए किया गया था।    के. चंद्रशेखर राव ने याचिका दायर करके आयोग के गठन को चुनौती दी है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ से बिजली...

June 25, 2024 9:13 AM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार से 2500 एकड़ रक्षा भूमि तेलंगाना सरकार को देने की मांग की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार से हैदराबाद शहर में सड़क चौड़ीकरण और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं के लिए 2 हजार 500 एकड़ रक्षा भूमि तेलंगाना सरकार को देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कल दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और इस विषय पर एक ज्ञापन सौंपा। श्री रेड्डी ने रविराला गांव में इमारत अनुसंधान केंद्र के लिए राज्य सरकार के स्वामित्व वाली 2 हजार 462 एकड़ भूमि के उपयोग के बारे में रक्षा मंत्री से चर्चा की।       मुख्यमंत्री ने केंद्रीय आवास...