July 21, 2024 11:36 AM

तेलंगाना में कई इलाक़ों में मूसलाधार वर्षा के कारण विभिन्‍न सिंचाई परियोजनाओं के लिए पानी उपलब्ध

  तेलंगाना में कई इलाक़ों में मूसलाधार वर्षा के कारण विभिन्‍न सिंचाई परियोजनाओं के लिए पानी की उपलब्धता निरन्‍तर बनी हुई है, लेकिन कुछ सहायक नदियों में पानी खतरे के निशाने ऊपर बह रहा है। निजामाबाद, निर्मल और जगितियाल जिलों में तेज़ वर्षा हुई है। निजामाबाद में सर्वाधिक 176 दशमलव आठ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।     इस बीच,एनटीआर ज़िले में तेज़ वर्षा और अचानक आई बाढ से तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बीच सड़क सम्‍पर्क टूट गया है। कोंडा वागू, कत्तालेरू और जल्लेरु नदियां उफान पर हैं जिससे सीमावर्ती गांवों क...

July 18, 2024 9:45 AM

तेलंगाना: नेरेल्ला शारदा ने संभाला राज्‍य महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यभार 

तेलंगाना में महिला अधिकारों के लिए काम कर रही सामाजिक कार्यकर्ता नेरेल्ला शारदा ने कल राज्‍य महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर राज्‍य के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और महिला और बाल कल्‍याण मंत्री सीताक्‍का भी उपस्थित थी। सरकारी आदेश में कहा गया है कि आयोग की सदस्‍य सुश्री शारदा को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले नि:वर्तमान अध्यक्ष सुनीता लक्ष्‍मा रेड्डी ने पद से त्यागपत्र दे दिया था।     

July 17, 2024 1:36 PM

तेलंगाना:  हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों के बलिदान की याद में आशूरा-ए-मुहर्रम के निकाले जा रहे हैं जुलूस 

तेलंगाना में पैगम्बर मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों के बलिदान की याद में आज आशूरा-ए-मुहर्रम के जुलूस निकाले जा रहे हैं। हैदराबाद और सिकंदराबाद के विभिन्‍न हिस्‍सों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाले गए पारंपरिक जुलूस दोपहर बाद कर्बला में समाप्त हो जाएंगे।

July 16, 2024 9:07 AM

तेलंगाना सरकार ने फसल ऋण माफी के कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देशों को सूचीबद्ध करने वाला आदेश जारी किया

  तेलंगाना सरकार ने फसल ऋण माफी के कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देशों को सूचीबद्ध करने वाला एक सरकारी आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार प्रत्येक किसान परिवार के लिए दो लाख रुपये तक की छूट की सीमा तय होगी और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी खाद्य सुरक्षा कार्ड को किसान परिवार के रूप में नामित करने के लिए आधार के रूप में मान्‍यता दी जाएगी। यह छूट 12 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 के बीच अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, ग्रामीण बैंकों और जिला सहकारी बैंकों से प्राप्त अल्पावधि फसल ऋणों पर लागू होगी। ऋण माफी क...

July 13, 2024 10:39 AM

तेलंगाना में पार्टी के पास भाजपा को सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक दल बनाने के लिए 1500 दिन की कार्ययोजना: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि तेलंगाना में पार्टी के पास भाजपा को सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक दल बनाने के लिए 1500 दिन की कार्ययोजना है। तेलंगाना भाजपा कार्यकारी समिति की बैठक में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो एक सामान्य पार्टी कार्यकर्ता के मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावनाएं हैं।    श्री प्रधान ने कहा कि राज्य की आम जनता की समस्याओं का समाधान करने से ही निचले स्तर पर पार्टी मजबू...

July 13, 2024 10:28 AM

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क  ने की ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात, नैनी परियोजना से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान पर हुई चर्चा

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री भट्टी विक्रमार्क ने नैनी परियोजना से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान के लिए कल ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की। यह राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सिंगरेनी कोल कोलियरीज लिमिटेड के लिए महत्वपूर्ण हैं। नैनी परियोजना में सिंगरेनी को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उपमुख्यमंत्री ने इन मुद्दों पर ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। बैठक में वन भूमि के हस्तांतरण के लिए जल्द मंजूरी हासिल करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सा...

July 12, 2024 11:42 AM

तेलंगाना: मॉडल स्‍कूल में उपमा में एक छिपकली पाये जाने की मीडिया रिपोर्ट पर केंद्र सरकार गंभीर, सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

केन्‍द्र ने तेलंगाना मॉडल स्‍कूल में उपमा में एक छिपकली के पाये जाने की हाल की मीडिया रिपोर्ट को गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राज्‍य सरकार अपनी योजना के तहत मॉडल स्कूलों में नाश्ता उपलब्‍ध कराती है और यह प्रधानमंत्री पोषण योजना के अन्तर्गत नहीं आता।    मंत्रालय ने कहा है कि तेलंगाना सरकार ने सूचित किया है कि राज्‍य सरकार के मॉडल स्कूल के छात्रावास में यह घटना घटी है। मंत्रालय ने बताया कि राज्‍य सरकार ने यह भी सूचित किया है कि संबंधित अधि...

July 12, 2024 11:04 AM

तेलंगाना: राज्य के आकांक्षी जिले पेम्बी मंडल ने संपूर्णता अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र के लिए निर्धारित शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए

तेलंगाना में, एक आकांक्षी जिला, पेम्बी मंडल ने नीति आयोग द्वारा चलाए जा रहे संपूर्णता अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र के लिए निर्धारित शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। जिला कृषि अधिकारी अंजी प्रसाद ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 2 हजार 900 नमूने एकत्र किये गये हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 3 हजार 200 किसानों को निवेश सहायता दी गई है और मंडल में दो किसान उत्पादक संगठन भी स्थापित किये गये हैं।      पेम्बी ब्लॉ...

July 10, 2024 6:07 PM

तेलंगाना में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डाक्‍टर जितेंद्र को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है

तेलंगाना में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डाक्‍टर जितेंद्र को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में गृह विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत, डॉ. जितेंद्र सतर्कता और प्रवर्तन महानिदेशक के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ भी संभाल रहे हैं। 

July 5, 2024 8:06 AM

तेलंगाना:  भारत राष्ट्र समिति के विधान परिषद के छह सदस्य हैदराबाद में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में कांग्रेस में हुए शामिल 

तेलंगाना में, विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बी.आर.एस.) के विधान परिषद के छह सदस्य कल देर रात हैदराबाद में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कल रात दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद उन्होंने यह आश्चर्यजनक कदम उठाया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले विधान परिषद सदस्‍यों में दंडे विट्टल, भानु प्रसाद, बी. दयानंद, प्रभाकर राव, ई. मल्लेशम और बसवराजू सरैया शामिल हैं।      इसके साथ ही 40 सदस्‍यों वाली विधान...