August 2, 2024 10:25 AM

तेलंगाना: राज्य मंत्रिमंडल ने सरकारी विभागों में रिक्त पद भर्ती अधिसूचना जारी करने के लिए नौकरी कैलेंडर को मंजूरी दी

तेलंगाना राज्य मंत्रिमंडल ने सरकारी विभागों में रिक्त पद भरने की भर्ती अधिसूचना जारी करने के लिए नौकरी कैलेंडर को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी विधानसभा में नौकरी कैलेंडर जारी करेंगे। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर हर साल नौकरी कैलेंडर जारी करने का वादा किया था। इस कैलेंडर के माध्यम से विद्यार्थियों को नौकरी की अधिसूचना तथा परीक्षा तिथियों और भर्ती प्रक्रिया पूरी जानकारी समय से मिलती रहेगी।

August 2, 2024 10:13 AM

तेलंगाना:  राज्‍य मंत्रिमंडल ने वायनाड में भूस्खलन के कारण जान-माल के नुकसान पर शोक प्रस्ताव पारित किया  

तेलंगाना में राज्‍य मंत्रिमंडल ने वायनाड में भूस्खलन के कारण जानमाल के नुकसान पर शोक प्रस्‍ताव पारित किया है। प्रस्ताव में दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। मंत्रिमंडल ने आपदा ग्रस्त लोगों के लिए आवश्यक राहत उपाय की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के बाद सूचना और जनसर्म्‍पक मंत्री पी श्रीनिवास रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि  सभी पात्र परिवारों को आरोग्यश्री स्वास्थ्य कार्ड और सफेद राशन कार्ड अ...

August 1, 2024 1:43 PM

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले का स्वागत किया

  तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है। राज्‍य विधानसभा के एक वक्‍तव्‍य में उन्‍होंने अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के लिए चले लंबे संघर्ष की सराहना की। मुख्‍यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले के अनुरूप अनुसूचित जनजातियों को ए, बी, सी, डी में वर्गीकृत करेगी। सरकार भर्ती अनुसूचनाओं में भी सर्वोच्‍च न्‍यायालय के वर्गीकरण को कार्यान्वित करने के लिए कदम उठाएगी। भारतीय जनता पार्टी, ...

August 1, 2024 9:13 AM

तेलंगाना: भाजपा ने किसानों के कृषि ऋण माफी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन शुरू की

केंद्रीय कोयला तथा खनन मंत्री और तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने राज्य में किसानों के लिए कृषि ऋण माफी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है। कल शाम हैदराबाद में पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने किसानों के लिए भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में हेल्पलाइन नंबर 8886100097 की घोषणा की और किसानों से मदद के लिए इस नंबर पर कॉल करने को कहा।   श्री रेड्डी ने कहा कि भाजपा कर्जमाफी नहीं पाने वाले किसानों का ब्योरा जुटाए...

August 1, 2024 9:05 AM

मुक्केबाज निकहत जरीन और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को ग्रुप-1 स्तर की नौकरी देगी तेलंगाना सरकार

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्‍य में हैदराबाद, सिकंदराबाद और साइबराबाद के बाद मुचेरला में सभी सुविधाओं से युक्त चौथा शहर विकसित करने की योजना बनाई है। उन्‍होंने बताया कि यह राज्य के भविष्य का शहर होगा। मुख्यमंत्री ने कल विनियोग विधेयक पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए विधानसभा को यह जानकारी दी कि राज्‍य सरकार ने विकासशील फार्मा सिटी और यंग इंडिया कौशल विश्वविद्यालय के लिए जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया है। श्री रेड्डी ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में शहर को हेल्थकेयर हब बनाने के ...

July 31, 2024 10:04 AM

तेलंगाना: सरकार ने विधानसभा में युवा भारत कौशल विश्वविद्यालय विधेयक-2024 का प्रस्ताव पेश किया   

  तेलंगाना सरकार ने विधानसभा में युवा भारत कौशल विश्वविद्यालय (सार्वजनिक-‍निजी साझेदारी) विधेयक-2024 का प्रस्ताव पेश किया है। विधायी कार्यमंत्री डी. श्रीधर बाबू ने यह विधेयक पेश किया। प्रस्‍तावित कौशल विश्वविद्यालय युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए निजी संगठनों के साथ सहयोग से स्थापित किए जाएंगे।

July 31, 2024 10:02 AM

आज हैदराबाद के राजभवन में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे श्री जिष्‍णु देव वर्मा  

  श्री जिष्‍णु देव वर्मा आज शाम हैदराबाद के राजभवन में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। राज्‍य प्रशासन ने इस प्रयोजन के लिए सभी प्रबंन पूर कर लिए हैं। श्री जिष्‍णु देव वर्मा 2018 से 2023 तक त्रिपुरा के उप-मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। उन्‍हें कुछ दिन पहले तेलंगाना का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया था। वे श्री सी.पी. राधाकृष्‍णन का स्‍थान लेंगे, जिन्‍हें महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल बनाया गया है।

July 31, 2024 9:31 AM

तेलंगाना: किसानों के लिए ऋण माफी योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत डेढ़ लाख रुपये तक के फसल ऋण माफ किए गए

  तेलंगाना सरकार ने किसानों के लिए ऋण माफी योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत डेढ़ लाख रुपये  तक के फसल ऋण माफ कर दिए हैं। सरकार ने इसके लिए 6 हजार 198 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इससे राज्य के 6 लाख 40 हजार किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कल औपचारिक रूप से इस योजना के लिए धनराशि जारी करने की घोषणा की और कुछ चेक वितरित किए। धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की गई है। कांग्रेस ने पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान दो लाख रुपये तक के फसल ऋण माफ करने का वादा किया था।

July 27, 2024 11:22 AM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कल शाम हैदराबाद में स्थानीय निकाय चुनाव की समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। बाद में एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को अभी तक भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से नई मतदाता सूची प्राप्त नहीं हुई है...

July 25, 2024 9:26 AM

तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क आज विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे

  तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क आज विधानसभा में 2024-25 के लिए राज्‍य का वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगे। पिछले वर्ष दिसंबर में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला पूर्ण बजट होगा। उप-मुख्यमंत्री ने इस वर्ष फरवरी में चालू वित्त वर्ष के लिए लेखानुदान बजट प्रस्तुत किया था, जिसमें दो लाख करोड़ से अधिक के राजस्‍व व्‍यय और 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत व्यय सहित कुल दो लाख 75 हजार करोड़ के व्‍यय का उल्लेख किया गया था। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्...