September 11, 2024 7:28 PM

छह सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल ने आज तेलंगाना में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों का दौरा किया

    केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव कर्नल कीर्ति प्रताप सिंह की अध्यक्षता में छह सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल ने आज तेलंगाना में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। यह दल राज्य में हाल ही में हुई बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए वहां गया है। राज्‍य में इस प्राकृतिक आपदा के दौरान लगभग 30 लोगों की मृत्‍यु हुई और पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ।

September 8, 2024 8:52 PM

तेलंगाना में, कांग्रेस के सभी विधायक, सांसद, नगर निगम अध्‍यक्ष और सरकार के सलाहकार बाढ राहत गतिविधियों के लिए अपने दो महीने के वेतन का योगदान करेंगे  

          तेलंगाना में, कांग्रेस के सभी विधायक, सांसद, नगर निगम अध्‍यक्ष और सरकार के सलाहकार बाढ राहत गतिविधियों के लिए अपने दो महीने के वेतन का योगदान करेंगे। राज्‍य के उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू ने हैदराबाद में आज संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख महेश कुमार गौड ने यह निर्णय लिया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार बाढ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।     इससे पहले, राज्‍य सरकार ने पीडितों के...

September 5, 2024 7:53 PM

तेलंगाना को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के पावरहाउस के रूप में विकसित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं- मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी  

          तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के पावरहाउस के रूप में विकसित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। \मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में आयोजित ग्लोबल एआई शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान एक विस्तृत एआई रोडमैप का अनावरण किया। यह रोडमैप वैश्विक एआई हितधारकों से निवेश और सहयोग को प्रोत्साहित करता है। इस दौरान श्री रेड्डी ने राज्य एआई पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक राष्ट्रीय हॉटस्पॉट बनने के उद्देश्य से एक नई कार्ययोजना लागू करने की घोषणा क...

September 1, 2024 7:55 PM

तेलंगाना में लगातार बारिश से राज्‍य के कई हिस्‍से जलमग्‍न

        तेलंगाना में लगातार बारिश से राज्‍य के कई हिस्‍से जलमग्‍न हो गये हैं। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं। सरकार ने 19 जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।     केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार ने कहा है कि स्थिति की गंभीरता से गृह मंत्री अमित शाह को अवगत करा दिया है। श्री शाह ने राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की नौ टीमें तेलंगाना भेजने के आदेश जारी किए हैं।     तीन स्‍थानों पर तेज बारिश के कारण पटरियाँ टूटने से दक्षिण मध्‍य र...

August 25, 2024 5:19 PM

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से राज्‍य में एक खेल विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करेगी  

        तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से राज्‍य में एक खेल विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करेगी। इस विश्‍वविद्यालय का उद्देश्‍य नये खिलाडियों को प्रशिक्षित करना होगा, जो देश के लिए ओलिम्पिक पदक जीत सके। उन्‍होंने कहा कि खेल विश्‍वविद्यालय खिलाडियों को प्रशिक्षित करने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय प्रशिक्षकों को नियुक्‍त करेगा। आज हैदराबाद मैराथन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान उन्‍होंने सियोल ...

August 12, 2024 8:55 AM

तेलंगाना: केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद में की तिरंगा यात्रा की शुरुआत

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभारंभ की घोषणा की।   श्री रेड्डी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पिछले तीन वर्ष से केंद्र सरकार के सहयोग से भव्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से, विशेषकर विद्य़ार्थियों और स्वैच्छिक संगठनों से अपील की कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास के बारे में युवाओं को शिक्षित करें।   उन्‍होंने उल्‍लेख किया कि प्रधानमंत्र...

August 8, 2024 9:12 AM

तेलंगाना: स्वास्थ्य विभाग ने हैदराबाद के दो अस्पतालों के लिए अनुबंध के आधार पर 235 डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की

  तेलंगाना सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने हैदराबाद में उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल (ओजीएच) और गांधी जनरल हॉस्पिटल (जीजीएच) के लिए अनुबंध के आधार पर 235 डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डी. राजनरसिम्हा ने बताया कि प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर और ट्यूटर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उस्मानिया अस्पताल में आठ प्रोफेसर, 23 एसोसिएट प्रोफेसर, 111 सहायक प्रोफेसर और 33 वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों सहित 175 रिक्तियां भरी जाएंग...

August 6, 2024 10:39 AM

तेलंगाना: कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना के 16 द्वार खोले गए, एक लाख 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

  तेलंगाना में कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना में जल भरने के बाद कल इसके 16 द्वार खोल दिए गए, जिनसे एक लाख 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस परियोजना में रात आठ बजे तक तीन लाख 16 हजार क्यूसेक पानी जमा हो गया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सबसे पहले सुबह इसके 6 द्वार खोले लेकिन जल की यथा स्थिति बरकरार रहने पर अधिक पानी छोड़ने के लिए 10 और द्वार खोल दिए गए। इसके अतिरिक्त, आठ हजार क्यूसेक पानी नागार्जुन सागर की दाहिनी ओर की नहर में और पांच हजार क्यूसेक जल बायीं तरफ की नहर में छोड़ा गया। ...

August 4, 2024 10:49 AM

अमरीका और दक्षिण कोरिया की 12 दिन की यात्रा पर रवाना हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी अमरीका और दक्षिण कोरिया की 12 दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। श्री रेड्डी के साथ उद्योग विभाग के अधिकारियों का एक शिष्टमंडल भी है। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में निवेश को आकर्षित करना है।   श्री रेड्डी अमरीका में सूचना प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, अनुसंधान और विकास क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। उनका न्यू जर्सी, डलास और कैलिफोर्निया दौरे का कार्यक्रम है। श्री रेड्डी विश्व बैंक के अध्यक्ष से ...

August 3, 2024 1:47 PM

तेलंगाना में अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान

  मौसम विभाग ने तेलंगाना में अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमारम भीम आसिफाबाद, मनचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगिताल, जयशंकर भूपालापल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडम और कामारेड्डी जिलों में गरज के साथ आंधी-वर्षा की संभावना है।