June 20, 2024 4:30 PM

तमिलनाडु में कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की मौत

तमिलनाडु में, कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की मौत हो गई और एक सौ से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रभावितों को पुडुचेरी के कल्लाकुरिची, सेलम और जिपमर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर का तबादला कर दिया गया है और पुलिस उपाधीक्षक सहित दस अन्य अधिकारियों को निलंबित किया गया है। आरोपी चिन्नादुरई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से 200 लीटर अवैध शराब जब्त कर जांच के लिए भेजी गई है।     तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम....

June 20, 2024 1:22 PM

तमिलनाडु सरकार ने जहरीली शराब त्रासदी में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

तमिलनाडु सरकार ने जहरीली शराब त्रासदी में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये तथा इलाज करा रहे लोगों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार अवैध शराब की बिक्री के मुद्दे पर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद श्री स्टालिन ने कहा कि अनियमितताओं की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया है। उन्‍होंने कहा कि प्रभावितों के उपचार और द...

June 20, 2024 12:41 PM

तमिलनाडु विधानसभा के सत्र का पहला दिन आज, दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद दिनभर के लिए स्थगित हुई विधानसभा

  तमिलनाडु विधानसभा का सत्र आज चेन्नई में शुरू हुआ। पूर्व दिवंगत सदस्यों और मौजूदा विधायक पुगझेंथी को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु ने शोक संदेश पढ़ा और सदस्यों ने श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा। विधानसभा की बैठक कल सुबह दस बजे होगी। यह सत्र इस महीने की 29 तारीख तक चलेगा।    

June 20, 2024 9:06 AM

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत

तमिलनाडु में कल्लाकुरिची में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोगों का कल्लाकुरिची और सलेम के सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर श्रवण कुमार जाटवथ ने बताया कि मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्‍होंने बताया कि अधिकतर लोगों को चक्कर, पेट दर्द और आंखों में जलन की शिकायत थी। 10 से अधिक लोगों को बेहतर इलाज के लिए पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में भेजा गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम अ...

June 19, 2024 11:02 AM

तमिलनाडु: आज से शुरू हो रहा है सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियों का दो दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास

तमिलनाडु में तटरक्षक बल आज से सैन्‍य अभ्‍यास का आयोजन कर रहा है जिसमें सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियां भाग ले रही हैं। दो दिवसीय अभ्यास में भारतीय नौसेना, समुद्री पुलिस, मत्स्य विभाग, सीमा शुल्क और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर अभ्यास करेंगी। इसमें मछुआरा समुदाय को भी शामिल किया जाएगा। यह एक नियमित अभ्यास है जो देश में तटीय सुरक्षा के महत्व को उजागर करने और तटीय क्षेत्रों में किसी भी घुसपैठियों की गतिविधि के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी देने से संबंधित है।  

June 14, 2024 8:15 AM

भारत के दो लाख छात्रों के प्रशिक्षण में मदद करेगी क्लाउड क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओरेकल क्लाउड

क्लाउड क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओरेकल क्लाउड, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत के दो लाख छात्रों के प्रशिक्षण में मदद करेगी। ओरेकल और तमिलनाडु कौशल विकास निगम ने राज्य में छात्रों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नान मुधलवन पहल के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है।   ओरेकल कंपनी ने बताया कि इस कार्यक्रम से छात्रों और पेशेवरों को क्लाउड कंप्यूटिंग की बुनियादी जानकारी मिलेगी और ए.आई., मशीन लर्निंग, डेटा साइंस या ब्लॉकचेन जैसी अन्य अवधारणाओं को...

June 12, 2024 1:36 PM

तमिलनाडु: सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

तमिलनाडु में आज एक दुर्घटना में एक बच्चे और चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सेलम के सुक्कमपट्टी रोड पर एक निजी बस की दो मोटरसाइकिलों से टक्कर के कारण हुई। बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को सेलम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।