August 17, 2024 8:11 PM

तमिलनाडु में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी और छह अन्य जिलों में अगले एक सप्ताह तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान

तमिलनाडु में, क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी और छह अन्य जिलों में अगले एक सप्ताह तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के तटीय क्षेत्रों के लिए अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे इस महीने की 21 तारीख तक समुद्र में न जाएं क्योंकि तेज हवाएं चल रही हैं।  

August 6, 2024 1:56 PM

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के थूथुकुडी के 22 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के थूथुकुडी के 22 मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया। उनकी दो नौका भी जब्त कर ली गईं। मन्नार की खाड़ी में 100 से अधिक मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए इन मछुआरों को मन्नार नौसेना अड्डे पर ले जाया गया। मछुआरा संघों ने राज्य और केंद्र सरकार से मछुआरों को मुक्त कराने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।