July 27, 2024 11:14 AM

पेरिस ओलिम्पिक के पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी, नौकायन, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और हॉकी पर टिकी

  पेरिस ओलिम्पिक के आज पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी पर होंगी। 10 मीटर एयर राइफल मिक्‍स्‍ड टीम क्वालीफिकेशन में एलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह तथा रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता दोपहर साढे बारह बजे खेलेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन में अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह निशाना लगाएंगे। शाम चार बजे 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन में मनु भाकर और रिदम सांगवान अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। भारतीय नाविक बलराज पंवार दोपहर साढे बारह बजे पुरुष एकल स्कल्स हीट में ...

June 29, 2024 1:46 PM

टेबल टेनिस:  दीया पराग चिताले और यशस्‍विनी घोरपडे ने विश्व टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा के महिला डबल्स सेमीफाइनल में जगह बनाई

टेबल टेनिस में भारतीय टेनिस खिलाड़ी दीया पराग चिताले और यशस्‍विनी घोरपडे ने ट्यूनीशिया में चल रही विश्व टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा के महिला डबल्स सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इनका मुकाबला आज शाम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की जोडी यू-सीवू और किम-स्‍योंगजिन से होगा। इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने कल र्क्‍वाटर फाइनल में अपने ही देश की खिलाडी श्रीजा अकूला और आयकिहा मुखर्जी को 3-1 से पराजित किया।      

June 23, 2024 9:48 AM

श्रीजा अकुला  बनी  विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय 

  भारत की श्रीजा अकुला विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं। श्रीजा नाइजीरिया के लागोस में आयोजित प्रतियोगिता के महिला सिंगल्स और डबल्स दोनो ही श्रेणियों के फाइनल में जगह बनाई। पहले सिंगल्स सेमीफाइनल में उन्होंने अपने ही देश की सुतीर्था मुखर्जी को 3-2 से हराया।  दूसरे सेमीफाइनल में चीन की डिंग यीजी ने भारत की आइका मुखर्जी को पराजित किया। अब सिंगल्स फाइनल में आज शाम श्रीजा और डिंग यीजी आमने-सामने होंगी।   महिला डबल्‍स सेमीफाइ...