September 22, 2024 7:55 PM

उत्तर प्रदेश: नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जिले में आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस स्वच्छ भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं, बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना भी शामिल थी। श्री शर्मा ने लोगों से गंदगी के प्रति सजग रहने और देश को साफ-सुथरा और विकसित बनाने का आह्वान किया।    

September 22, 2024 5:34 PM

नेहरू युवा केंद्र के पंजीकृत युवक मंडल किल्बा द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बा में सफाई अभियान चलाया गया

नेहरू युवा केंद्र के पंजीकृत युवक मंडल किल्बा द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बा में सफाई अभियान चलाया गया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यह जानकारी आज यहां जिला युवा अधिकारी विजय कुमार ने दी।   उन्होंने बताया की 17 सितंबर से 02 अक्तूबर, 2024 तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत इस सफाई अभियान का आयोजन किया गया ताकि लोगों को स्वच्छता की महत्ता बारे अवगत करवाया जा सके और जिला को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाया जा सके।    इसके अतिरिक्त युवक मंडल किल्...

September 22, 2024 3:27 PM

मध्य प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

मध्य प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगरमालवा में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता मुहिम को लेकर मालवा एक्सप्रेस, स्वच्छता रथ गांवों में जाकर स्वच्छता सहभागी गतिविधियों के लिए अपील कर रहा है। साथ ही युवाओं बच्चों वह स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई जा रही है। रतलाम में कल देहली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को 4 प्रकार के कचरे के पृथक्कीकरण करने व गीले कचरे से घर में ही खाद बना...

September 21, 2024 8:12 PM

कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे साहिबगंज जिले के जीवाश्म पार्क में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए

कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आज साहिबगंज जिले के मडरो प्रखंड स्थित जीवाश्म पार्क में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया। इससे पहले उन्होंने राजमहल में ईसीएल परियोजना के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

September 21, 2024 3:39 PM

Madhya Pradesh: प्रदेश में 17 सितम्बर से शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान सभी नगरीय निकायों में जन-भागीदारी से चल रहा है

प्रदेश में 17 सितम्बर से शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान सभी नगरीय निकायों में जन-भागीदारी से चल रहा है। 500 से अधिक शालाओं के छात्र-छात्राओं ने कल अपने शहर में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस वर्ष “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर साफ-सफाई पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।   विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-भागीदारी और सफाई मित्रों के सहयोग से शहरी क्षेत्र में श्रमदान कर सफाई कार्य किये गये। ग्वालियर में केन्द्रीय संचार एवं पूर्...

September 20, 2024 7:22 PM

पौड़ी में स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का दिया गया संदेश

पौड़ी गढ़वाल में स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कंडोलिया मैदान में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि स्वच्छता का कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। आज का यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है, जो स्वभाव में स्वच्छता और स्वच्छता ही संस्कार की अवधारणा को स्थापित करता है।    

September 20, 2024 6:12 PM

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 7 में चलाया गया सफाई अभियान

  स्वच्छ भारत मिशन के 'स्वच्छता ही सेवा 2024 ' कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 7 में और तहसील कार्यालय परिसर के समीप सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत द्वारा चलाए गए सफाई अभियान में तहसीलदार करसोग वरुण गुलाठी ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर करसोग में सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।       नगर पंचायत सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश भर में 14 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।उन...

September 17, 2024 5:14 PM

जनजातीय जिला किन्नौर में सहायक आयुक्त विजय कुमार ने स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सम्पूर्ण देश सहित प्रदेश में आरंभ किए गए स्वच्छता अभियान के तहत आज जनजातीय जिला किन्नौर में सहायक आयुक्त विजय कुमार ने इस अभियान के तहत आयोजित रैली को रामलीला मैदान रिकांग पिओ में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण देश में 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर, 2024 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसका विषय ‘स्वभाव स्वछता-संस्कार स्वच्छता’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है ताक...

September 17, 2024 4:49 PM

स्वच्छता ही सेवा-2024: जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों, सरकारी कार्यालय परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया

स्वच्छता ही सेवा-2024 के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों, सरकारी कार्यालय परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता की शपथ ली गई। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित सफाई अभियान के दौरान एडीएम राहुल चौहान ने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राहुल चौहान ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक जिले भर में स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत व्यापक अभियान चलाय...