September 20, 2024 4:37 PM

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 1,359 अंक की बढ़त के साथ 84,544 पर हुआ बंद

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 1,359 अंक की बढ़त के साथ 84,544 पर बंद हुआ। इससे पहले यह आज दिन में 84 हजार छह सौ 94 तक भी पहुंचा। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी आज 25 हजार आठ सौ 49 के नये स्‍तर पर पहुंचा।   यह आज तीन सौ 75 अंक की बढ़त के साथ 25 हजार सात सौ 90 पर बंद हुआ।  

September 19, 2024 7:09 PM

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 236 अंक बढ़कर 83 हजार 184 पर

    अमरीकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती के फैसले के बाद भारत के घरेलू शेयर बाजार आज अंतरदिवसीय कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर भी मामूली बढ़त के साथ समाप्त हुए।     कारोबार के अंत में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 236 अंक बढ़कर 83 हजार 184 पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 38 अंक के लाभ के साथ 25 हजार 415 पर था।

July 21, 2024 11:16 AM

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शेयर बाजार में लगभग 44 हजार 344 करोड़ रुपये का निवेश किया

      विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजार में इक्विटी और ऋण में लगभग 44 हजार 344 करोड़ रुपये का निवेश किया है।  इनमें से 30 हजार 771 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी में और 13 हजार 573 करोड़ रुपये का निवेश ऋण में किया गया है। सबसे अधिक निवेश ऑटो, पूंजीगत वस्तु, स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार तथा तेल और गैस क्षेत्रों में हुआ है।     समझा जाता है कि निवेश में यह उछाल बाज़ार के प्रति सकारात्मक भावनाओं और सुधार जारी रखने के प्रति स्थिर सरकार के आश्वासन के कारण आ...

July 5, 2024 1:33 PM

शेयर बाजार:  शुरुआती कारोबार में आज दर्ज की गई गिरावट, बम्बई शेयर बाजार का सूचकांक 510 अंक नीचे आया

  शेयर बाजारों में आज शुरुआती कारोबार में  गिरावट दर्ज की गई। बम्बई शेयर बाजार का सूचकांक आज 510 अंक गिरकर 79 हजार 538 पर और निफ्टी 88 अंक की गिरावट के साथ 24 हजार 214 पर था।

June 17, 2024 1:45 PM

विदेशी निवेशकों ने 11 हजार 730 करोड़ रुपये के निवेश के साथ भारतीय शेयर बाजार में शानदार वापसी की

विदेशी निवेशकों ने 11 हजार 730 करोड़ रुपये के निवेश के साथ भारतीय शेयर बाजार में शानदार वापसी की है। विदेशी निवेशक पिछले कुछ महीनों से भारतीय बाजारों में हिस्सेदारी बेच रहे थे, लेकिन पिछले सप्ताह इस रुझान में बदलाव आया है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मई में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की हिस्सेदारी बेची, जो वर्ष 2024 के किसी भी महीने में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।     विदेशी निवेशकों की 14 जून तक हिस्सेदारी 3 हजार 64 करोड़ रुपये थी। विदेशी निवेशकों ने 3 जून से 7 जून के बीच 14 हजार 794 करोड़ र...