July 29, 2024 6:05 PM

देश में स्टार्टअप्स की संख्या एक लाख चालीस हजार से अधिक पहुंची: जयंत चौधरी

  देश में स्टार्टअप्स की संख्या एक लाख चालीस हजार से अधिक पहुंच गई है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स ने देश में पंद्रह लाख से अधिक नौकरियां सृजित की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने साल 2016 में नवाचार और मजबूत तंत्र को बढ़ावा देने और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत की थी।

July 12, 2024 11:09 AM

सशस्त्र बलों और एयरोस्पेस तथा रक्षा क्षेत्रों की आवश्यकताओं के लिए डीआरडीओ ने सात नई परियोजनाएं मंजूर की

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सशस्त्र बलों और एयरोस्पेस तथा रक्षा क्षेत्रों की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए प्रौद्योगिकी विकास कोष योजना के अंतर्गत उद्योगों को सात नई परियोजनाएं दी हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन परियोजनाओं की मंजूरी उद्योगों को विकसित करने विशेषकर रक्षा तथा एयरोस्पेस क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा स्‍टार्टअप्‍स में डीआरडीओ के सतत प्रयासों का एक प्रमाण है।      मंजूर की गई परियोजनाओं में विमान के लिए आइस डिटेक्शन सेंसर का विकास, पानी के भीतर...