August 15, 2024 10:56 AM

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव 2024 के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव 2024 के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। चुनाव लड रहे अनेक उम्‍मीदवार राष्‍ट्रीय निर्वाचन आयोग में अपने नामांकन दाखिल करवा रहे हैं। नामांकन पत्र स्‍वीकार करने का काम सवेरे नौ बजे शुरू हुआ और सुबह 11 बजे तक आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी जिसके बाद पात्र उम्‍मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी। राष्‍ट्रपति चुनाव अगले महीने की 21 तारीख को होगा। 

June 22, 2024 9:41 AM

भारतीय उच्चायोग द्वारा श्रीलंका में मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारतीय उच्चायोग द्वारा श्रीलंका में, गॉले फेस ग्रीन में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के विदेश मंत्री एम.यू.एम. अली साबरी, न्याय मंत्री डॉ. विजयदास राजपक्षे और शिक्षा मंत्री सुशील प्रेमजयंथा सहित कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। 10 दिवसीय योग महोत्सव के समापन समारोह में एक हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया।

June 15, 2024 1:55 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा 10 दिन का योग महोत्सव 

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्रीलंका में 10 दिन का योग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र कर रहा है।    आज सुबह कोलंबो टाउन हॉल में परिवारों के लिए योग विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय संगठन सदगमय फाउंडेशन और कोलंबो में गंगारामया मंदिर के समर्थन से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पूरे द्वीप में 22 जून तक कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।