June 14, 2024 11:06 AM

भारतीय उच्चायोग और श्रीलंका के पूर्वी प्रांत पर्यटन ब्यूरो ने त्रिंकोमाली में आयोजित किया मेगा योग कार्यक्रम 

भारतीय उच्चायोग और श्रीलंका के पूर्वी प्रांत पर्यटन ब्यूरो ने आज त्रिंकोमाली के मैक हेज़र स्टेडियम में एक मेगा योग कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 5,000 छात्रों और समाज के सदस्यों ने भाग लिया। पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडामन ने योग को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। यह आयोजन 10 दिवसीय योग महोत्सव का हिस्सा है जो 22 जून को कोलंबो में समाप्त होगा।    

June 13, 2024 11:21 AM

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने श्रीलंका के लिए विस्तारित ऋण सुविधा की दूसरी समीक्षा की मंजूरी दी

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने श्रीलंका के लिए विस्तारित ऋण सुविधा की दूसरी समीक्षा की मंजूरी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि मुद्रा कोष बोर्ड  का अनुमोदन श्रीलंका सरकार के आर्थिक सुधार प्रयासों का प्रमाण है। पिछले वर्ष मार्च में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने श्रीलंका के लिए 48 महीनों में 2 अरब 90 लाख डॉलर का पैकेज मंजूर किया था। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष प्रबंधन और आर्थिक नीति कार्यकारी बोर्ड के इस अनुमोदन से श्रीलंका को लगभग 33 करोड़ डॉलर की ऋण स...

June 12, 2024 12:53 PM

श्रीलंका आईएमएफ का कार्यकारी बोर्ड आज विस्तारित निधि सुविधा और अनुच्छेद-4 की दूसरी समीक्षा पर चर्चा करेगा

श्रीलंका के वित्त राज्‍य मंत्री शेहान सेमासिंघे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का कार्यकारी बोर्ड आज विस्तारित निधि सुविधा और अनुच्छेद-4 की दूसरी समीक्षा पर चर्चा करेगा।   इस वित्त कार्यक्रम की समीक्षा से श्रीलंका को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आईएमएफ की संचार निदेशक जूली कोजैक ने बाहरी ऋण दाताओं से उम्‍मीद जताई है। उन्‍होंने कहा कि श्रीलंका ने ऋण पुनर्गठन के क्षेत्र में मजबूत प्रगति की है।

June 12, 2024 12:46 PM

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप: खराब मौसम के कारण नेपाल और श्रीलंका के बीच मैच रद्द हुआ

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में नेपाल और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला ग्रुप-डी का मुकाबला खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। इससे श्रीलंका की सुपर आठ में जगह बनाने की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं और साथ ही नेपाल के क्वालीफाई करने पर भी खतरा मंडराने लगा है। दोनों टीमें अभी तक प्रतियोगिता में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी हैं। ग्रुप-डी में दक्षिण अफ्रीका ने शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली है। अंतिम ग्रुप मुकाबले में 17 जून को श्रीलंका का मुकाबला नीदरलैंड से होगा।