July 26, 2024 9:32 AM

श्रीलंका के 36 विद्यार्थियों को भारत में हिन्दी अध्ययन के लिए चुना गया, अगले महीने शुरू होगा पाठ्यक्रम

       श्रीलंका के 36 विद्यार्थियों को भारत में हिन्दी अध्ययन के लिए चुना गया है। उन्हें भारत सरकार की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति में पाठ्यक्रम का शैक्षणिक शुल्क और अन्य आवश्यकताएं शामिल हैं। 9 महीने का यह पाठ्यक्रम आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में अगले महीने शुरू होगा।   श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने भारत रवाना होने से पहले विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, भाषाई, साहित्यिक और धार्मिक संबंधो...

July 17, 2024 2:02 PM

ओमान:  तट पर एक तेल का जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता

  ओमान के तट पर एक तेल वाहक जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता हैं। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार, 'प्रेस्टीज फाल्कन' नाम का यह जहाज ओमान के औद्योगिक बंदरगाह दुकम के पास डूब गया। यह जहाज यमन के अदन बंदरगाह की ओर जा रहा था। ओमानी अधिकारियों ने समुद्री अधिकारियों के साथ खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना कोई भी व्‍यक्ति जीवित नहीं बचा है। 

July 12, 2024 10:04 AM

श्रीलंका क्रिकेट ने जारी किया भारतीय टीम के आगामी दौरे के लिए विवरण, इस महीने की 22 तारीख को श्रीलंका का दौरा करेगी भारतीय पुरुष टीम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 26, 27 और 29 जुलाई को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले तीन टी-20 मैच से होगी। इसके बाद 1, 4 और 7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे।      भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने की 22 तारीख को श्रीलंका पहुंचेगी। नवनियुक्त प्रमुख कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारत का यह पहला टूर्नामेंट है। हालांक...

July 11, 2024 12:44 PM

श्रीलंकाई नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

  श्रीलंकाई नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और आज उन्हें कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया। पुदुकोट्टई के रहने वाले मछुआरे कच्चातीवू के पास मछली पकड़ रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया। हाल ही में इस महीने की पहली तारीख को श्रीलंकाई नौसेना ने 25 मछुआरों को पकड़ लिया था।

July 3, 2024 9:58 AM

श्रीलंका:  मन्नार में तीर्थयात्रियों के लिए मधु श्राइन में पारगमन घरों के निर्माण के लिए भारतीय अनुदान के तहत आवंटित की गई अतिरिक्त धनराशि 

श्रीलंका में तीर्थयात्रियों के लिए मन्नार में मधु श्राइन में पारगमन घरों के निर्माण के लिए भारतीय अनुदान के तहत अतिरिक्त धनराशि आवंटित की गई है। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में सचिव श्री डब्ल्यू.एस. सत्यानंद ने परियोजना से संबंधित तौर-तरीकों को औपचारिक रूप देने के लिए कल राजनयिक पत्रों पर हस्ताक्षर किए और उनका आदान-प्रदान किया।  श्राइन में कम लागत वाली ट्रांजिट हाउसिंग निर्माण परियोजना के लिए अतिरिक्त अनुदान के बाद इस परियोजना के तहत कुल आवंटित राशि 4...

June 23, 2024 9:51 AM

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा-  श्रीलंका ने अपने आर्थिक संकट के दो कठिन वर्ष भारत से मिली साढ़े तीन अरब डॉलर की मदद से गुजारे 

     श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि श्रीलंका ने अपने आर्थिक संकट के दो कठिन वर्ष भारत से मिली साढ़े तीन अरब डॉलर की मदद से गुजारे हैं। कल कोलंबो में 31वें अखिल भारतीय साझेदार बैठक में उन्‍होंने ऊर्जा परियोजनाओं में संयुक्‍त प्रयासों पर बल देते हुए भारत के साथ संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।    श्री विक्रमसिंघे ने ग्रिड इंटरकनेक्शन और सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना जैसी तेजी से बढ़ती परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल में हुई बातचीत का उल्लेख किया। ...

June 21, 2024 11:02 AM

श्रीलंका में आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पोसोन उत्सव, श्रीलंका में बौद्ध धर्म के आगमन का प्रतीक है पोसोन पोया दिवस  

  श्रीलंका आज राष्ट्रीय पोसोन उत्सव मना रहा है। राष्ट्रीय पोसोन समिति ने अनुराधापुरा और मिहिंथले के पवित्र परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय पोसोन महोत्सव मनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। पोसोन के दौरान सुरक्षा, परिवहन, पानी, स्वास्थ्य, बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।      पोसोन पोया दिवस श्रीलंका में बौद्ध धर्म के आगमन का प्रतीक है जब सम्राट अशोक के पुत्र अरहत महिंदा ने श्रीलंका के राजा को पहला उपदेश दिया था। 18 से 24 जून की अवधि को पोसोन सप्ताह...

June 20, 2024 9:13 PM

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने श्रीलंका का अधिकारिक दौरा किया

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज श्रीलंका का अधिकारिक दौरा किया। तीसरी मोदी कैबिनेट में कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। इस अवसर पर उन्‍होंने महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें श्रीलंका सरकार को सौंपा। यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुनावर्द्धना और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ बैठकें भी की। उन्‍होंने बैठक में विकास तथा कनेक्टिविटी के माध्‍यम से श्रीलंका को मजबूत समर्थन दिये जाने पर भी चर्चा की।      ReplyForward Add react...

June 20, 2024 12:43 PM

श्रीलंका दौरे के लिए कोलंबो पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज श्रीलंका के सरकारी दौरे पर कोलंबो पहुंच गए हैं। इस दौरान डॉ. जयशंकर द्विपक्षीय साझेदारी के व्यापक मुद्दों पर श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद यह विदेश मंत्री की पहली यात्रा है। यह यात्रा भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और श्रीलंका पड़ोसी मित्र के रूप में भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इस यात्रा से सम्‍पर्क परियोजनाओं और सभी क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गति मिल...

June 20, 2024 9:14 AM

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज श्रीलंका के दौरे पर कोलंबो पहुंचेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज श्रीलंका के सरकारी दौरे पर कोलंबो पहुंचेंगे। इस दौरान डॉ. जयशंकर द्विपक्षीय साझेदारी के व्यापक मुद्दों पर श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद यह विदेश मंत्री की पहली यात्रा होगी। यह यात्रा भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और श्रीलंका पड़ोसी मित्र के रूप में भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इस यात्रा से कनेक्टिविटी परियोजनाओं और सभी क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गति म...