September 18, 2024 8:52 PM
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रचार समाप्त
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रचार आज समाप्त हो जाएगा। इसके बाद शांति की अवधि शुरू हो जाएगी। यह शनिवार को मतदान होने तक प्रभावी रहेगी। श्रीलंका चुनाव आयोग ने चेतावनी दी है कि इस अवधि में प्रचार करना चुनाव कानूनों का उल्लंघन होगा।